Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

O Romeo Advance Booking: रिलीज से पहले 'ओ रोमियो' ने की धांसू कमाई, एडवांस बुकिंग से Shahid Kapoor की फिल्म का तहलका

O Romeo Advance Booking Collection: शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. ओ रोमियो ने एडवांस बुकिंग में अच्छी शुरुआत की. आइए आपको आंकड़ा बताते हैं.

By: Kavita  |  Published: February 11, 2026 10:49 AM IST

O Romeo Advance Booking: रिलीज से पहले 'ओ रोमियो' ने की धांसू कमाई, एडवांस बुकिंग से Shahid Kapoor की फिल्म का तहलका

O Romeo Advance Booking: शाहिद कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ओ रोमियो रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. 13 फरवरी को सिनेमाघरों में ये फिल्म अपने धांसू अंदाज में आने वाली है, जिस वजह से शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी अपनी फिल्म का जोर शोर से प्रमोशन कर रहे हैं. मेकर्स को उम्मीद है कि ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देगी और इसकी एक झलक दिख गई है. मेकर्स ने ओ रोमियो की एडवांस बुकिंग शुरू करवा दी है और पहले ही दिन शाहिद कपूर की इस फिल्म की धांसू कमाई होती दिखी है. फैंस ताबड़तोड़ अंदाज में इस फिल्म की बुकिंग कर रहे हैं. आइए आपको बताते हैं कि एडवांस बुकिंग में फिल्म ने कितनी कमाई की है.

ओ रोमियो की एडवांस बुकिंग में कमाई

ओ रोमियो (O Romeo) की एडवांस बुकिंग पर Sacnilk की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें ताबड़तोड़ बिक रही टिकट का आंकड़ा देखकर दर्शक हैरान रह जाएंगे. इस रिपोर्ट के मुताबिक, पहले ही दिन फिल्म ओ रोमियो ने 16203 टिकट बेच दिए हैं और शोज की बात करें तो फिल्म के अब तक 3444 शोज बुक हो गए हैं. फिल्म ने इन सीट्स और शोज के साथ 38.65 लाख रुपये की कमाई कर ली है. ब्लॉक सीट्स को अगर मिला दिया जाए तो ओ रोमियो ने कुल मिलाकर 1.40 करोड़ के आसपास की कमाई कर ली है. यानी रिलीज से पहले ही कमाई करोड़ों में पहुंच गई है. अभी फिल्म को रिलीज होने में पूरे दो दिन हैं. ऐसे में फिल्म की एडवांस बुकिंग से होने वाली कमाई का आंकड़ा बदलने वाला है. एडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा कमाई महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में ही हुई है.

पहले दिन कितनी होगी ओ रोमियो की कमाई

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और तृप्ति डिमरी की ओ रोमियो साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बन सकती है. दावा है कि ओ रोमियो ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई करेगी लेकिन ये आंकड़ा डबल डिजीट में जाना थोड़ा मुश्किल लग रहा है. पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ओ रोमियो पहले दिन 4 करोड़ से 7 करोड़ के बीच की ओपनिंग कर सकती है. कहा जा रहा है कि फिल्म 5.50 करोड़ रुपये आसानी से पार कर लेगी. अगर ऐसा होता है तो ये फिल्म इस साल की बड़ी ओपनिंग में शामिल हो जाएगी. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.