Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

O Romeo Collection Day 4: 'ओ रोमियो' को मंडे टेस्ट में मिला कैसा रिस्पॉन्स? फिल्म ने चौथे दिन की इतनी कमाई

Shahid Kapoor Movie Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. आइए जानते हैं कि इस मूवी का पहले मंडे को कैसा हाल रहा है.

By: Shashikant Mishra  |  Published: February 16, 2026 8:46 PM IST

O Romeo Collection Day 4: 'ओ रोमियो' को मंडे टेस्ट में मिला कैसा रिस्पॉन्स? फिल्म ने चौथे दिन की इतनी कमाई
O Romeo collection

O Romeo Box Office Collection Day 4: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) की फिल्म 'ओ रोमियो' (O Romeo) 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को पसंद किया जा रहा है और अच्छा कलेक्शन कर रही है. फिल्म को देखने के लिए लोग सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं. फिल्म 'ओ रोमियो' ने रिलीज के बाद पहले मंडे को ठीक कमाई की है. इस तरह से कह सकते हैं कि शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ने मंडे लिटमस टेस्ट पास कर लिया है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने सोमवार को कितना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है.

विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर की जोड़ी ने फिर किया कमाल

डायरेक्टर विशाल भारद्वाज और एक्टर शाहिद कपूर की जोड़ी एक बार फिर सिनेमाघरों में उतरी है. दोनों के काम को पसंद किया जा रहा है. शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' के रिलीज से पहले इसका काफी बज बना था और इसको अच्छी एडवांस बुकिंग हुई थी. इस फिल्म ने पहले वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन कर लिया था. जबकि, बीते रविवार को भारत-पाकिस्तान के टी-20 मैच के कारण फिल्म 'ओ रोमियो' की कमाई पर असर पड़ा है और बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों में साफ तौर पर देखा जा सकता है. शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ने रिलीज के बाद पहले सोमवार को ठीक कमाई की है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'ओ रोमियो' ने शाम 7 बजे तक 2.99 करोड़ रुपये कमा लिए थे. ये आंकड़ा शुरुआती है और इसके बदलने की संभावना है. इस तरह से कहा जा सकता है कि फिल्म ने मंडे लिटमस टेस्ट पास कर लिया है.

'ओ रोमियो' में नजर आ रही है ये स्टारकास्ट

विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'ओ रोमियो' शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा अविनाश तिवारी, दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया, विक्रांत मैसी, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल जैसे सितारे नजर आ रहे हैं. इस फिल्म ने पहले वीकेंड पर ठीक कलेक्शन करने के बाद मंडे लिटमस टेस्ट भी पास किया है. जबकि शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' के सामने फिल्म 'बॉर्डर 2' और फिल्म 'मर्दानी 3' सिनेमाघरों में हैं. अब देखने वाली बात है कि ये फिल्म आगे किस तरह से कलेक्शन करती है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.