'ओ रोमियो' ने कितने का कलेक्शन किया?
O Romeo Box Office Collection Day 27: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) की फिल्म 'ओ रोमियो' (O Romeo) को रिलीज हुए करीब एक महीना होने वाला है. एक महीने बाद भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है. ऐसे में ओ रोमियो का सीधा मुकाबला विपिल शाह की फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' (The Kerala Story 2) से हो रहा है. बात की जाए अगर ओ रोमियो की कमाई की तो इस फिल्म ने पहले दिन 8.5 करोड़ रुपए, दूसरे दिन 12.65 करोड़ रुपए कमाए थे. जिसके बाद ओ रोमियो ने तीसरे दिन 9 करोड़ रुपए, चौथे दिन 4.85 रुपए, पांचवें दिन 5.35 करोड़ रुपए, छठे दिन 3.65, सातवें दिन 3.1 करोड़ रुपए, आठवें दिन 2.15 करोड़ रुपए, नवें दिन 3.4 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था. दसवें दिन 3.15 करोड़ रुपए कमाकर ये फिल्म छा गई थी. वहीं ग्याहरवें दिन फिल्म ओ रोमियो ने 1.6 करोड़ रुपए, बाहरवें दिन 1.65 करोड़ रुपए, तेहरवें दिन 1.25 करोड़ रुपए, चौदहवें दिन 1.25 करोड़ रुपए, पंद्रहवें दिन 1.15 करोड़ रुपए, सोहलवें दिन 1.3 करोड़ रुपए, सत्रहवें दिन 1.15 करोड़ रुपए, उन्नीसवें दिन 9 लाख रुपए जमा किए थे.
जिसके बाद ओ रोमियो ने रिलीज के 20वें दिन 85 लाख, इक्कीसवें दिन 65 लाख रुपए, बाइसवें दिन 45 लाख रुपए कमाए थे. अब ओ रोमियो की कमाई में तगड़ी गिरावट दर्ज की गई है. ओ रोमियो ने तेइवसवें दिन 65 लाख रुपए कमाए हैं. वहीं चौबीसवें दिन ओ रोमियो ने 65 लाख रुपए पच्चीसवें दिन 35 लाख रुपए, छब्बीसवें दिन 41 लाख रुपए कूट डाले हैं. आंकड़े इस बात का सबूत हैं कि अब भी ओ रोमियो की कमाई ऊपर नीचे हो रही है. ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ओ रोमियो की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. फिलहाल कोई भी बड़ी फिल्म ओ रोमियो को टक्कर नहीं दे रही है. हालांकि ये हाल ज्यादा दिन तक नहीं रहने वाला है.
जल्द ही धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है. धुरंधर 2 के रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर बवाल मच जाएगा. अब ये तो हर कोई जानता है कि धुरंधर 2 का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. लोग लगातार धुरंधर 2 को देखने के लिए एडवांस बुकिंग कर रहे हैं. अमेरिका जैसे देशों में धुरंधर 2 के टिकिट तेजी से बिक रहे हैं. यही वजह है जो मिडिल ईस्ट में युद्ध शुरू होने के बाद भी धुरंधर 2 के मेकर्स ने रिलीज डेट के साथ छेड़खानी नहीं की है. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…