O Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) की फिल्म 'ओ रोमियो' (O Romeo) सिनेमाघरों में आज यानी 13 फरवरी को रिलीज हुई है. इस फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. इस फिल्म को लेकर काफी बज था और बड़े पर्दे पर्दे पर दस्तक देते ही शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के फैंस सिनेमाघरों में उमड़ पड़े. फिल्म 'ओ रोमियो' की कहानी के साथ स्टार्स की एक्टिंग को लोगों का ध्यान खींच रही है. आइए जानते हैं कि शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' ने ओपनिंग डे पर कितना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है.
फिल्म 'ओ रोमियो' किया जबरदस्त कलेक्शन
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' का पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जलवा देखने को मिला है. इस फिल्म को देखने वाले लोगों ने सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ की है. फिल्म 'ओ रोमियो' लेखक हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' से इंस्पायर है. शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा फिल्म में नजर आने वाले स्टार्स ने अपने किरदार के साथ न्याय किया है. इस फिल्म में लोगों को एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज मिला है, जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर दिखा है. 'सैकनिल्क' की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' ने पहले दिन 8.25 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है. फिल्म की कमाई के आंकड़ों में बदलाव संभव है. बता दें कि फिल्म 'ओ रोमियो' के रिलीज होते ही सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' के कलेक्शन प्रभावित हुआ है.
विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर ने कई मूवीज में किया काम
डायरेक्टर विशाल भारद्वाज और एक्टर शाहिद कपूर ने कई मूवीज में काम किया है. दोनों की जोड़ी को लोगों ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया है. अब दोनों साथ में फिल्म 'ओ रोमियो' लेकर आए हैं. फिल्म 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, फरीदा जलाल, दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी, रणदीप हुड्डा जैसे स्टार्स नजर आए हैं. फिल्म 'ओ रोमियो' को लेकर विवाद हुआ था. हालांकि, मेकर्स की जीत हुई उनकी फिल्म रिलीज हुई. दरअसल, गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की बेटी ने कहा कि फिल्म में उनके पिता की छवि की गलत तरह से दिखाया गया है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates