O Romeo Box Office Collection: बॉलीवुड स्टार्स शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) की फिल्म 'ओ रोमियो' (O Romeo) को दूसरे दिन ओपनिंग डे से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. वैलेंटाइन डे यानी शनिवार को इस फिल्म को देखने के लिए लोग सिनेमाघरों में उमड़ पड़े. फिल्म ने रिलीज के बाद दूसरे दिन डबल डिजिट में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है. फिल्म 'ओ रोमियो' का क्रेज देखने को मिल रहा है और इस तरह से दूसरे दिन कमाई में बंपर उछाल आया है. आइए जानते हैं कि शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की मूवी ने शनिवार को कितना कलेक्शन किया है.
फिल्म 'ओ रोमियो' का दूसरे दिन का कलेक्शन
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' 13 फरवरी यानी बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में काफी लंबी स्टारकास्ट देखने को मिल रही है. इस फिल्म में सभी स्टार्स की जबरदस्त एक्टिंग ने फैंस का दिल जीत लिया है. फिल्म 'ओ रोमियो' ने पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 9.01 करोड़ रुपये का अच्छा कलेक्शन किया था. वहीं, रिलीज के बाद दूसरे दिन शनिवार को कमाई का आंकड़ों में बंपर उछाल देखने को मिला है. 'सैकनिल्क' की रिपोर्ट के मुतबिक, शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ने रात 10 बजे तक 12.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी. ये शुरुआती आंकड़े हैं और इनमें बदलाव संभव है. फिलहाल, इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है और इस बात की गवाही कमाई के आंकड़े दे रहे हैं.
'ओ रोमियो' पर नहीं पड़ा 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' का असर
फिल्म 'ओ रोमियो' ने पहले और दूसरे दिन जमकर कमाई की है. वहीं, पहले वीकेंड के आखिरी दिन यानी रविवार को भारत और पाकिस्तान के टी-20 मैच के चलते शाहिद कपूर की फिल्म पर असर पड़ेगा. वैसे रविवार को बंपर कमाई होती है. अब देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म शुरुआती तीन दिनों में कितना कमाती है. विशाल भारद्वाज के डारेक्शन में बनने वाली फिल्म फिल्म 'ओ रोमियो' के सामने सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' और रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' हैं. इन दोनों मूवीज का असर शाहिद कपूर की फिल्म पर नहीं पड़ा है. फिल्म 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर के अलावा तृप्ति डिमरी, दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया, विक्रांत मैसी, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, अविनाश तिवारी जैसे सितारे नजर आ रहे हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates