OMG! 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाली अमिताभ बच्चन के करियर की पहली फिल्म बनी 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान', हैरान हो जाएंगे फैंस

अमिताभ बच्चन का कद फिल्म इंडस्ट्री मे इतना बड़ा है कि वो इस तरह के किसी भी तुलना से बहुत ऊपर उठ चुके हैं।

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: November 12, 2018 7:28 PM IST

दिवाली के मौके पर रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को भले ही दर्शकों से आलोचनाओं का सामना करना पड़ा हो लेकिन इसके बावजूद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाए जा रही है। अभी तक ये फिल्म कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर चुकी है। इन्हीं रिकॉर्ड्स की फेहरिस्त में सामने आया नया रिकॉर्ड चौंकाने वाला है।

दरअसल ये फिल्म सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के करियर की वो पहली फिल्म बनी है जिसने कमाई की दौड़ में 100 करोड़ रुपये का आंकडा पार किया है। हालांकि अमिताभ बच्चन का कद फिल्म इंडस्ट्री मे इतना बड़ा है कि वो इस तरह के किसी भी तुलना से बहुत ऊपर उठ चुके हैं। लेकिन फिर भी ये बात गौर करने वाली है कि इस फिल्म के साथ ही उनके करियर ग्राफ में भी पहली 100 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म शामिल हो चुकी है।

Box Office Record: दर्शकों से मिले खराब रिस्पांस के बावजूद ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ ने ‘संजू’ को पछाड़ा, साल 2018 का ये रिकॉर्ड किया अपने नाम

अमिताभ बच्चन ने अपने फिल्मी करियर में 40 साल से भी ज्यादा सालों में हमें एक के बाद एक कई शानदार फिल्में दी है। उनकी फिल्मों ने हिंदी सिनेमा को और भी ज्यादा विशाल बनाया है। ऐसे में उनकी तुलना महज बॉक्स ऑफिस के हिसाब से करना बचकाना है। लेकिन फिर भी इस फिल्म ने अमिताभ बच्चन के खाते में पहली 100 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म का खिताब तो डाल ही दिया है।

इस फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन बीत चुके हैं। बीते 4 दिनों में इसकी कमाई के आंकड़ों पर नजर डालें तो फिल्म अब तक 123 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। हालांकि ये आंकड़ा आमिर खान की फिल्म के हिसाब से बहुत कम है। इस फिल्म को हिंदी के अलावा, दक्षिण भारत की दोनों प्रचलित भाषाओं तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किया गया था। फिल्म को देश में 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया जबकि विदेशों में भी इसे 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। ऐसे में फिल्म की कमाई उम्मीद से बेहद कम है।

Thugs Of Hindostan Box Office: फुस्स निकला ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ नाम का पटाखा, देखिए 4 दिनों के आंकड़े

हालांकि फिल्म शाहरुख खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' के रिकॉर्ड को पछाड़ते हुए हाईएस्ट ओपनिंग डे का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। इसके अलावा ये इसी साल रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' को भी पछाड़ते हुए हाईएस्ट ओपनिंग वीकेंड के मामले में भी आगे बढ़ चुकी है। लेकिन आने वाले दिन फिल्म के कारोबार के लिए चुनौतीपूर्ण होने वाले है। इसकी बड़ी वजह फिल्म को क्रिटिक्स के अलावा दर्शकों से भी मिले निगेटिव रिव्यूज रहे है।

बॉलीवुड के किस्सो-कहानियों और चटपटी खबरों की दुनिया में बने रहें और ज्यादा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें