Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

OTT Clash Of The Week: The Tomorrow War के सामने पानी मांग सकती है Haseen Dillruba

OTT Clash Of The Week: 2 जुलाई के दिन अमेजन प्राइम वीडियो की द टुमार वॉर और नेटफ्लिक्स की हसीन दिलरुबा के बीच टक्कर देखने को मिलेगी।

By: Rahul Sharma  |  Published: June 29, 2021 10:40 AM IST

OTT Clash Of The Week: The Tomorrow War के सामने पानी मांग सकती है Haseen Dillruba

OTT Clash Of The Week: पिछले डेढ़ साल के अंदर फिल्म इंडस्ट्री ने कई बदलाव देखे हैं और आने वाले समय में भी इंडस्ट्री कई बड़े बदलाव देखने वाली है। अब फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं बल्कि ओटीटी पर भिड़ती हैं। यूं तो हर ओटीटी प्लेटफॉर्म अपनी नई रिलीज को हिट ही बताता है लेकिन दर्शकों ने अपने ही अंदाज में बताना शुरू कर दिया है कि उसने किसे हिट बनाया है।

अगर ओटीटी पर होने वाले अगले बिग क्लैश की बात करें तो वो तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की हसीन दिलरुबा (Haseen Dillruba) और द टुमारो वॉर (The Tomorrow War) के बीच है। जहां तापसी पन्नू की हसीन दिलरुबा एक जबरदस्त थ्रिलर लग रही है, जिसमें लव स्टोरी का तड़का लगाया गया है तो वहीं द टुमारो वॉर शानदार एक्शन से भरपूर प्रोजेक्ट है।

ट्रेड एनालिस्ट्स की बात करें तो उनका मानना है कि हसीन दिलरुबा हॉलीवुड प्रोजेक्ट द टुमारो वॉर के सामने पानी मांग सकती है क्योंकि नेटफ्लिक्स के हालिया रिलीज दो प्रोजेक्ट बहुत सफल नहीं रहे हैं। इसके दूसरी तरफ अमेजन प्राइम वीडियो की पिछली रिलीज सीरीज द फैमिली मैन 2 बहुत बड़ी सफल रही है। द फैमिली मैन 2 की सफलता का फायदा द टुमारो वॉर को मिलेगा और दर्शक इसे देखने के लिए बेचैन भी हैं।

अमेजन से जुड़े एक सूत्र ने बताया है, 'जून में नेटफ्लिक्स पर रे और जगमे थंडीराम रिलीज हुईं लेकिन इन्हें मनमाफिक सफलता नहीं मिल पायी। इन्हें मिले खराब रिस्पांस ने अमेजन प्राइम वीडियो को अपर हैंड दे दिया है। द फैमिली मैन 2 की सफलता पर सवार अमेजन द टुमारो वॉर से भी शानदार रिस्पांस की उम्मीद कर रहा है। द टुमारो वॉर एक ग्लोबल रिलीज है जिस कारण प्लेटफॉर्म को शानदार रिस्पांस की उम्मीद है।' हसीन दिलरुबा और द टुमारो वॉर 2 जुलाई के दिन रिलीज होंगी, आप इनमें से किसे देखने के लिए उत्साहित हैं, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।