Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Pagalpanti Box Office Prediction Day 1: दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी John Abraham और Anil Kapoor की फिल्म

बॉलीवुड ट्रेड एक्सपर्ट जॉन अब्राहम (John Abraham) की फिल्म से पहले दिन 7-9 करोड़ रुपये की कमाई की उम्मीद कर रहे हैं। पागलपंती (Pagalpanti) ने मॉर्निंग शोज की शुरूआत 15 प्रतिशत के ऑक्यूपेंसी रेट के साथ की है, जिस कारण बहुत बड़े आंकड़ों की उम्मीद नहीं की जा रही है।

By: Rahul Sharma  |  Published: November 22, 2019 7:19 PM IST

Pagalpanti Box Office Prediction Day 1: दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी John Abraham और Anil Kapoor की फिल्म

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी ने आपको अपनी पिछली ही रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है कि जॉन अब्राहम (John Abraham), अनिल कपूर (Anil Kapoor), अरशद वारसी और इलियाना डिक्रूज स्टारर पागलपंती (Pagalpanti) ने अपने पहले दिन की शुरूआत केवल 15 प्रतिशत के ऑक्यूपेंसी रेट के साथ की है। फिल्म की शुरूआत इतनी खराब है कि इसके साथ रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म फ्रोजन 2 भी इससे बेहतरीन ओपनिंग लेने में कामयाब रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्म के पहले दिन के आंकड़े उम्मीद से कम ही रहेंगे। अगर ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो जॉन अब्राहम (John Abraham) स्टारर पागलपंती (Pagalpanti) पहले दिन दहाई का आंकड़ा छूने में नाकामयाब रहेगी। फिल्म पागलपंती (Pagalpanti) अपने ओपनिंग डे पर 7-9 करोड़ रुपये का कारोबार कर सकेगी। अगर शाम के शोज में पागलपंती (Pagalpanti) को अच्छे दर्शक मिल जाते हैं तो फिल्म 10 करोड़ रुपये के आसपास भी पहुंच सकती है।

{इसे भी पढ़ें- Pagalpanti Public Review: दर्शकों पर छाया वाई-फाई भाई का खुमार, फिल्म को बताया 'पैसा वसूल'}

फिल्म पागलपंती (Pagalpanti) के बारे में बात करते हुए ट्रेड एक्सपर्ट गिरीश ने टाइम्स नाऊ को बताया है कि, 'मैं फिल्म पागलपंती (Pagalpanti) से अच्छी शुरूआत की उम्मीद कर रहा हूं। फिल्म एक मसाला फैंमिली एंटरटेनर है, जिससे ओपनिंग डे पर 9-10 करोड़ रुपये की कमाई की उम्मीद है। इसके बाद पागलपंती (Pagalpanti) का बिजनेस क्या रहेगा यह पब्लिक माउथ पर डिपेंड करेगा। अगर फिल्म दर्शकों को पसंद आती है तो फिल्म का पहला वीकेंड शानदार रह सकता है और अगर इसे दर्शक पसंद नहीं करते हैं तो पागलपंती (Pagalpanti) सामान्य वीकेंड दर्ज करा पाएगी।'

{इसे भी पढ़ें- Pagalpanti Movie Review: Anil Kapoor और Arshad Warsi की अदाकारी भी John Abraham की फिल्म को नहीं बचा पायी}

फिल्म पागलपंती (Pagalpanti) को क्रिटीक्स से बहुत अच्छे रिव्यूज नहीं मिले हैं। बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के अनुसार, 'पागलपंती (Pagalpanti) एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसे फैमिली के साथ देखा जा सकता है। हालांकि पागलपंती का टिकिट खरीदने से पहले यह जरूर ध्यान रखें कि इसमें दिमाग बिल्कुल नहीं लगाना है। फिल्म में अगर दिमाग लगाना शरू कर देंगे तो गड़बड़ हो जाएगी। पागलपंती (Pagalpanti) अनीस बज्मी के करियर की सबसे कमजोर फिल्म है।'

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...