Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Pataakha Box Office Update: ओपनिंग डे पर सान्या मल्होत्रा और राधिका मदान की फिल्म ने किया मायूस, बेहद कम हुई कमाई

शानदार रिव्यूज मिलने के बावजूद भी 'पटाखा' को सिनेमाघरों में अच्छी ओपनिंग नहीं मिल सकी है।

By: BollywoodLife  |  Published: September 29, 2018 1:28 PM IST

Pataakha Box Office Update: ओपनिंग डे पर सान्या मल्होत्रा और राधिका मदान की फिल्म ने किया मायूस, बेहद कम हुई कमाई

विशाल भारद्वाज की हालिया रिलीज फिल्म 'पटाखा' को क्रिटिक्स की ओर से शानदार रिव्यूज मिलने के बावजूद भी सिनेमाघरों में अच्छी ओपनिंग नहीं मिल सकी है। फिल्म ओपनिंग डे पर एक करोड़ का भी आंकड़ा बॉक्स आफिस पर नहीं छू सकी है। फिल्म ने पहले दिन कुल 90 लाख रुपये की कमाई की है, जो कि उम्मीद से बेहद कम है। हालांकि फिल्म को 875 स्क्रीन्स पर ही रिलीज किया गया था, जबकि इसके उलट इसी शुक्रवार को रिलीज हुई वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की 'सुई धागा' को 'पटाखा' से तकरीबन तीन गुना ज्यादा यानी कि करीब 2500 स्क्रीन्स मिली।

सान्या मल्होत्रा, राधिका मदान, विजय राज और सुनील ग्रोवर जैसे अभिनेताओं से सजी इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली हैं। फिल्म की कहानी राजस्थान को बैकड्राप में रखते हुए दो बहनों की कहानी बयां करती है। 'पटाखा' ऐसी दो बहनों की कहानी है, जो एक दूसरे से दूर होना चाहती हैं, लेकिन किस्मत उन्हें हमेशा एक साथ ला पटकती है। फिल्म में राधिका मदान और सान्या मल्होत्रा ने बहनों का किरदार अदा किया है, जबकि विजय राज ने पिता की भूमिका निभाई है। फिल्म चरण सिंह पथिक की कहानी पर बेस्ड है।

फिल्म के बिजनेस को लेकर ट्वीट करते हुए फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने लिखा- 'पटाखा' ने शुक्रवार को 90 लाख रुपये का कारोबार किया। ​फिल्म को ओपनिंग डे पर अच्छी शुरुआत नहीं मिली है, लेकिन वीकेंड पर फिल्म के कारोबार में बढ़त दिख सकती है। हालां​कि, फिल्म की ग्रोथ बहुत ज्यादा नहीं रहेगी, क्योंकि इसे पहले दिन बहुत धीमी शुरुआत मिली है।'

'पटाखा' कंटेट ओरिएंटेड फिल्म है और बड़े सितारों के नाम पर भी फिल्म में कोई ऐसा चेहरा नहीं है जो अपने अकेले के दम पर भीड़ जुटा सके। इसके अलावा शुक्रवार को ही वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की 'सुई धागा' के रिलीज होने से भी इस फिल्म के कलेक्शन पर व्यापक असर पड़ा है, जो आगे भी बरकरार रहेगा। खैर, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि विशाल भारद्वाज की 'पटाखा' वीकेंड पर कलेक्शन के मामले में कितना बड़ा धमाका कर पाती है।