Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Pataakha Box Office: पहले हफ्ते फुस्स हो गया विशाल भारद्वाज का 'पटाखा', 7 दिन में कुल इतने करोड़ रही कमाई

अब आगे आने वाले दिन फिल्म की कमाई के लिए और मुश्किल रहने वाले हैं।

By: Shivani Bansal  |  Published: October 5, 2018 6:59 PM IST

Pataakha Box Office: पहले हफ्ते फुस्स हो गया विशाल भारद्वाज का 'पटाखा', 7 दिन में कुल इतने करोड़ रही कमाई

राधिका मदान और सान्या मल्होत्रा स्टारर विशाल भारद्वाज की फिल्म 'पटाखा' बॉक्स ऑफस पर खास बढ़िया प्रदर्शन नहीं कर पाई है। फिल्म की रिलीज का पहला हफ्ता काफी क्रूशियल होता है। दरअसल पहले हफ्ते फिल्म जितनी कमाई कर सके उतना अच्छा, क्योंकि अगले हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्म के चलते पहले रिलीज हुई फिल्म के कारोबार पर खासा असर पड़ता है। वैसे, भी आजकल कम ही फिल्में होती हैं जो सोलो रिलीज होती है। ज्यादातर बड़े स्टार्स की ही फिल्में सोलो रिलीज होती हैं।

इसकी वजह ये है कि बड़े स्टार्स के साथ कोई फिल्म अपना कॉम्पीटिशन कर नुकसान नहीं उठाना चाहती। इसीलिए मेकर्स आगे-पीछे ही अपनी फिल्म रिलीज करते हैं। लेकिन अगर तब भी फिल्म पहले प्रदर्शन में ऑडियन्स न जुटा पाए तो उसे आने वाले दिनों में खासा नुकसान उठाना पड़ता है। खैर, हम चाहेंगे कि ऐसा विशाल भारद्वाज की फिल्म 'पटाखा' के साथ न हो और धीरे-धीरे ये दर्शकों के बीच अपनी पैठ बनाने में कामयाब रह सके। फिलहाल तो फिल्म के पहले हफ्ते की कमाई के आंकड़े देख ये कह पाना मुश्किल ही है कि फिल्म ज्यादा लंबे समय तक थियेटर पर टिक सकेगी। लेकिन फिर भी उम्मीद पर दुनिया कायम है।

#Pataakha is DULL in Week 1... Benefitted from holidays in its opening week, but did not maintain the momentum on working days... Fri 90 lakhs, Sat 1.40 cr, Sun 1.75 cr, Mon 94 lakhs, Tue 1.56 cr, Wed 56 lakhs, Thu 53 lakhs. Total: ₹ 7.64 cr. India biz.

रिलीज के 7 दिन बाद अब तक ये फिल्म महज 7 करोड़ 64 लाख रुपये ही कमा सकी है। हालांकि ये फिल्म बडे़ बजट की नहीं थी और इस फिल्म को बनाने में निर्माताओं ने करीब 20 करोड़ रुपये खर्चें है। लेकिन फिर भी ये फिल्म अपनी लागत निकाल पाएगी, ये कहना मुश्किल लग रहा है। फिल्म ने पहले हफ्ते काफी धीमी कमाई की है। देखिए बीते 7 दिन के आंकड़े-

शुक्रवार- 90 लाख रुपये

शनिवार - 1 करोड़ 40 लाख रुपये

रविवार - 1 करोड़ 75 लाख रुपये

सोमवार - 94 लाख रुपये

मंगलवार - 1 करोड़ 56 लाख रुपये

बुधवार - 56 लाख रुपये

गुरुवार - 53 लाख रुपये

अब आगे आने वाले दिन फिल्म की कमाई के लिए और मुश्किल रहने वाले हैं। इस हफ्ते रिलीज हुई सलमान खान के प्रोडक्शन में बनी आयुष शर्मा-वरीना हुसैन की फिल्म 'लवयात्री' और आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अंधाधुन' से कड़ी टक्कर मिलने वाली है। वहीं, आने वाले हफ्ते भी एक साथ 4 फिल्में रिलीज हो रही हैं। जो इस फिल्म के बिजनेस को नुकसान पहुंचा सकती है। दूसरी ओर ये फिल्म ऐसे समय पर रिलीज हुई थी जबकि राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री' और वरुण धवन की फिल्म 'सुई धागा' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाए हुए है। बता दें कि विशाल भारद्वाज की फिल्म 'पटाखा' और वरुण धवन की 'सुई धागा' एक साथ ही रिलीज हुई थी और इसका फिल्म के बिजनेस पर असर पड़ा।

बॉलीवुड के किस्सो-कहानियों और चटपटी खबरों की दुनिया में बने रहें और ज्यादा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


About the Author

Shivani Bansal