Pati Patni Aur Woh Box Office Collection Day 9: नहीं थम रही है कार्तिक आर्यन की फिल्म की कमाई, देखें आंकड़े

Pati Patni Aur Woh Box Office Collection Day 9: कार्तिक आर्यन की फिल्म पति पत्नी और वो ने अपने खाते में 9 दिनों में 63.90 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं, देखें पूरी रिपोर्ट

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: December 15, 2019 1:03 PM IST

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की हर हसीना का दिल जीतने वाले कलाकार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की हालिया रिलीज फिल्म पति पत्नी और वो (Pati Patni Aur Woh) सिनेमाघरों में 9 दिनों का सफर तय कर चुकी है लेकिन इसकी कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में दमदार आंकड़े दर्ज कराकर ट्रेड पंडितों को खुश कर दिया था और फिल्म अपने दूसरे वीकेंड में भी शानदार आंकड़े दर्ज करा रही है। जाने-माने ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श के अनुसार फिल्म पति पत्नी और वो (Pati Patni Aur Woh) ने अपने 9वें दिन 4.88 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जिसके साथ ही इसकी अब तक की कुल कमाई 63.90 करोड़ रुपये हो गई है।

{इसे भी पढ़ें- Pati Patni Aur Woh Movie Review: हंसा-हंसाकर लोट-पोट कर देने वाली है Kartik Aaryan, Bhumi Pednekar और Ananya Panday की तिकड़ी}

क्या पार कर पाएगी लुका छुपी का आंकड़ा:

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) साल 2019 में सबसे पहले 'लुका छुपी' जैसी मजेदार कॉमेडी फिल्म लेकर आए थे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 90 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। हालांकि पति पत्नी और वो (Pati Patni Aur Woh) के आंकड़े देखकर ऐसा नहीं लग रहा है कि यह इस आंकड़े को पार कर पाएगी। इसकी एक बड़ी वजह अगले हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली सलमान खान (Salman Khan) स्टारर फिल्म दबंग 3 (Dabangg 3) भी है, जो इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म में सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर से चुलबुल पांडे के अवतार में नजर आएंगे, जिस कारण फैंस में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। हालांकि ट्रेड पंडित यह मान रहे हैं कि पति पत्नी और वो (Pati Patni Aur Woh) अपने खाते में 75 करोड़ रुपये तो आराम से जोड़ लेगी।

{इसे भी पढ़ें- Imtiaz Ali की अपकमिंग फिल्म 'Elvis of Punjab' के लिए रेस में हैं Kartik Aaryan और Ayushmann Khurrana ?}

बताते चलें कि फिल्म पति पत्नी और वो (Pati Patni Aur Woh) में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के साथ-साथ अनन्या पांडे (Ananya Pandey) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) जैसी अदाकाराएं भी हैं, जिन्होंने कमाल का काम किया है। दर्शकों को इन तीनों कलाकारों की जुगलबंदी काफी पसंद आ रही है और सभी इसे साल की बेहतरीन कॉमेडी फिल्म करार दे रहे हैं। वैसे आपके अनुसार फिल्म पति पत्नी और वो (Pati Patni Aur Woh) की लाइफटाइम कमाई कितनी रह सकती है, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...