Patriot फिल्म की टोटल कमाई
साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर ममूटी और मोहनलाल जब एक साथ स्क्रीन पर आते हैं, तो उम्मीद की जाती है कि बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचेगा. फिल्म 'Patriot' के साथ भी कुछ ऐसा ही माहौल बना था. फिल्म ने दुनिया भर में 70 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार तो कर लिया है, लेकिन कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट है. फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए काफी संघर्ष करती दिख रही है.
अगर हम 'पैट्रियट' की आंकड़ों की बात करें, तो 6 दिनों में फिल्म ने भारत में लगभग 24.91 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया हैं. घरेलू बाजार में ग्रॉस कलेक्शन 28.90 करोड़ के आसपास है. लेकिन इस फिल्म की असली हीरो विदेशी मार्केट साबित हुई है. विदेशों से फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और वहां से करीब 41.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. इसी वजह से फिल्म का वर्ल्डवाइड टोटल 70.33 करोड़ तक पहुंच पाया है. महज 6 दिनों में 70 करोड़ का आंकड़ा पार करना मलयालम सिनेमा के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. विशेष रूप से खाड़ी देशों और पश्चिमी बाजारों में फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.
फिल्म की शुरुआत तो ठीक-ठाक रही थी, लेकिन रविवार के बाद जैसे फिल्म को नजर लग गई. अपने पहले रविवार यानी तीसरे दिन को फिल्म ने 5.50 करोड़ रुपये कमाए थे, जो इसका अब तक का बेस्ट कलेक्शन था. उस दिन थिएटर्स में 42% भीड़ देखी गई थी. लेकिन सोमवार आते ही फिल्म का ग्राफ नीचे की तरफ गिरता चला गया. चौथे दिन फिल्म की कमाई गिरकर 1.70 करोड़ पर आ गई. और पांचवें दिन इसका कलेक्शन और घटकर 1.50 करोड़ रह गया. फिल्म ने छठवे दिन महज 6 लाख रुपये की कमाई की है. हालांकि यह आंकडा खबर लिखे जाने तक का है. बाद में यह सकता है. हालांकि वर्किंग डे के हिसाब से ये कलेक्शन बेहतर है.
फिल्म एक एक्शन थ्रिलर है, जो जासूसी और नेशनल सिक्योरिटी के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें 'पेरिस्कोप' नाम के एक पावरफुल स्पाइवेयर का जिक्र है, जिसका इस्तेमाल आम लोगों की जासूसी के लिए किया जा रहा है. इस पूरे खेल के पीछे एक मंत्री के बेटे की कंपनी का हाथ दिखाया गया है. फिल्म में डेनियल जेम्स नाम का एक सीनियर अफसर इस बड़ी साजिश का पर्दाफाश करता है. फिल्म में ममूटी और मोहनलाल के साथ फहद फासिल, नयनतारा, कुंचाको बोबन, रेवती और दर्शना राजेंद्रन जैसे कलाकार हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.