Peddi Box Office Collection Day 4: फर्स्ट वीकेंड पर 150 करोड़ी हुई 'पेड्डी', फिल्म ने संडे को किया जबरदस्त कलेक्शन

Peddi First Weekend Collection: राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' ने बॉक्स ऑफिस पर पहला वीकेंड पूरा कर लिया है. इस फिल्म ओपनिंग वीकेंड पर 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

WrittenBy
By: Shashikant Mishra | Published: June 7, 2026 10:36 PM IST

Peddi Box Office Collection: राम चरण (Ram Charan) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म 'पेड्डी' (Peddi) बीते गुरुवार यानी 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था. ये फिल्म जैसे ही बड़े पर्दे पर पहुंची कि लोग सिनेमाघरों में उमड़ पड़े और इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म 'पेड्डी' की कमाई से इस बात का अंदाज लगाया जा सकता है. राम चरण की फिल्म ने संडे के बंपर कलेक्शन किया और ओपनिंग वीकेंड पर 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.

फिल्म 'पेड्डी' कर रही है धांसू कलेक्शन

साउथ स्टार राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' का जबरदस्त बज था और इसका मेकर्स को फायदा मिल रहा है. फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. 'सैकनिल्क' की रिपोर्ट के मुताबिक, राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' ने रविवार को जबरदस्त कमाई करते हुए 31.90 करोड़ रुपये जोड़े हैं. इस तरह से फिल्म ने अब तक यानी चार दिनों में 157.15 करोड़ रुपये की नेट कलेक्शन कर लिया है. राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ये 200 करोड़ी हो गई है. फिल्म ने अब तक 229.02 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. बताते चलें कि राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' गुरुवार को रिलीज हुई थी तो इस तरह से इसे वीकेंड पर चार दिन मिल गए. इसके साथ ही फिल्म ने पेड प्रीव्यू में अच्छी कमाई की थी. अब देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म कुल कितनी कमाई करती है.

फिल्म 'पेड्डी' ने चार दिनों में कर ली इतनी कमाई
पेड प्रीव्यू- 18.50 करोड़ रुपये
पहला दिन- 51.00 करोड़ रुपये
दूसरा दिन- 26.90 करोड़ रुपये
तीसरा दिन- 28.85 करोड़ रुपये
चौथा दिन- 31.90 करोड़ रुपये
कुल कमाई - 157.15 करोड़ रुपये

'पेड्डी' के सामने जलवा नहीं दिखा सकीं दूसरी मूवीज

राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' की रिलीज के एक दिन सिनेमाघरों में वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' और बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' रिलीज हुई थी. दो फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर सामने होने के बाद भी राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' अपनी जबरदस्त कमाई के साथ आगे बढ़ रही है. बुची बाबू सना के डायेरक्शन में बनी फिल्म राम चरण, जाह्नवी कपूर, बोमन ईरानी, दिव्येंदु शर्मा, शिवा राजकुमार जैसे सितारे नजर आ रहे हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.

About the Author

Shashikant Mishra

Shashikant Mishra

शशिकांत मिश्र 10 साल से खबरों की दुनिया में हैं. अब इनका सफर बॉलीवुड लाइफ के साथ आगे बढ़ रहा है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं और लोगों तक तेजी से खबरें पहुंचाते हैं. इसके साथ ही सिनेमा की दुनिया से जुड़े सितारों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की जानकारी लेकर आते हैं. रिसर्च बेस्ड आर्टिकल लिखने में दिलचस्पी रखते हैं. फिल्मी गलियारों में रहने वाले कई सितारों का इंटरव्यू किया है. इन्होंने राजस्थान पत्रिका, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स में काम किया है. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री ली है.