Peddi Box Office Collection Day 8: तेजी से आगे बढ़ रही 'पेड्डी', 200 करोड़ी होने से एक कदम दूर है फिल्म

Peddi Box Office Collection: साउथ एक्टर राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' ने बॉक्स ऑफिस पर तेजी से कलेक्शन किया है. ये फिल्म जल्द ही 200 करोड़ रुपये के कलेक्शन क्लब में शामिल होगी.

WrittenBy
By: Shashikant Mishra | Published: June 11, 2026 9:47 PM IST

Peddi Box Office Collection Day 8: साउथ स्टार राम चरण (Ram Charan) की फिल्म 'पेड्डी' (Peddi) की जबरदस्त कमाई देखकर मेकर्स काफी खुश होंगे. इस फिल्म को रिलीज हुए सिर्फ 8 दिन हुए और ये 200 करोड़ रुपये के कलेक्शन के करीब पहुंच गई है. इस अंदाजा लगाया जा सकता है कि राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' को देखने के लिए लोग सिनेमाघरों में उमड़ रहे हैं. इस फिल्म की उस समय की कमाई हो रही है जब बॉलीवुड की दो मूवीज 'है जवानी तो इश्क होना है' और 'बंदर' भी सिनेमाघरों में लगी हैं. आइए जानते हैं कि राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' ने अब तक कितना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है.

राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' 4 जून को हुई थी रिलीज

राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' 4 जून को सिनमाघरों में आई थी. इसके बाद से लगातार जबरदस्त कमाई कर रही है. मेकर्स ने फिल्म की रिलीज से पहले पेड प्रीव्यू से धांसू कलेक्शन किया था. राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' तेजी से बढ़ती कमाई का ये नतीजा सामने आया है कि 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के करीब पहुंच गई है. 'सैकनिल्क' की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के बाद 8वें दिन यानी गुरुवार को रात 10 बजे तक 5.07 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इस तरह से फिल्म अब तक 192.32 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है. ये फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कलेक्शन कर रही है. राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' अभी की कमाई की स्पीड देखकर कहा जा सकता है कि ये बॉक्स ऑफिस पर रुकने वाली नहीं है. अब देखने वाली बात होती है कि ये कितनी कमाई करती है.

फिल्म 'पेड्डी' ने कर लिया इतना कलेक्शन
पेड प्रीव्यू- 18.50 करोड़ रुपये
दिन 1- 51.00 करोड़ रुपये
दिन 2- 26.90 करोड़ रुपये
दिन 3- 29.10 करोड़ रुपये
दिन 4- 32.15 करोड़ रुपये
दिन 5- 12.35 करोड़ रुपये
दिन 6- 9.70 करोड़ रुपये
दिन 7- 7.55 करोड़ रुपये
दिन 8- 5.66 करोड़ रुपये (रात 10 बजे तक)
अब तक की कमाई - 192.91 करोड़ रुपये

राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' के सामने आने वाली असली चुनौती

राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' के सामने एक दिन बाद यानी 12 जून से असली चुनौती आने वाली है. दरअसल, 12 जून यानी शुक्रवार को सिनेमाघरों में एक या दो नहीं छह बॉलीवुड मूवीज रिलीज होने वाली है. इनमें से कुछ फिल्मों का जबरदस्त बज बना हुआ है. अब देखने वाली बात होगी कि इन मूवीज रिलीज होने के बाद राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' के कलेक्शन पर कितना असर पड़ता है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.

About the Author

Shashikant Mishra

Shashikant Mishra

शशिकांत मिश्र 10 साल से खबरों की दुनिया में हैं. अब इनका सफर बॉलीवुड लाइफ के साथ आगे बढ़ रहा है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं और लोगों तक तेजी से खबरें पहुंचाते हैं. इसके साथ ही सिनेमा की दुनिया से जुड़े सितारों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की जानकारी लेकर आते हैं. रिसर्च बेस्ड आर्टिकल लिखने में दिलचस्पी रखते हैं. फिल्मी गलियारों में रहने वाले कई सितारों का इंटरव्यू किया है. इन्होंने राजस्थान पत्रिका, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स में काम किया है. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री ली है.