Peddi VS Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office
Peddi VS Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office: वरुण धवन, मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े ने फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के जरिए बवाल मचा रखा है. वहीं दूसरी तरफ राम चरण भी जाह्नवी कपूर के साथ फिल्म पेड्डी में अपना दमखम दिखा रहे हैं. बॉक्स ऑफिस पर इस समय दोनों ही फिल्में तगड़ी कमाई कर रही हैं. फिर भी पेड्डी ने फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को कमाई के मामले में पछाड़ दिया है. फिल्म पेड्डी (Peddi) की अब तक की कमाई की बात की जाए तो, बीते दिन फिल्म के 2,984 शोज दिखाए गए थे. आज दोपहर 3 बजे तक फिल्म पेड्डी ने 1.64 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है. इसके अलावा फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 203.85 करोड़ रुपए हो गया है. फिल्म पेड्डी का नेट कलेक्शन 171.34 करोड़ रुपए आंका जा रहा है. हालांकि ये आंकड़े आज के फाइनल आंकड़े नहीं हैं. शाम तक ही साफ हो पाएगा कि बॉक्स ऑफिस पर राम चरण का क्या जादू चला है. वहीं दूसरी तरफ वरुण धवन (Varun Dhawan), मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) स्टारर रोमांटिक कॉमेडी 'है जवानी तो इश्क होना है' के हौसले पस्त होने लगे हैं.
बीते दिन इस फिल्म ने 3.50 करोड़ रुपए कमाए थे. वहीं रविवार को फिल्म की कमाई 9 करोड़ रुपए थी. वहीं माना जा रहा है कि मंगलवार यानी आज 'है जवानी तो इश्क होना है' करीब 3-4 करोड़ रुपए ही कमा पाएगी. वरुण धवन का चार्म अब बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे कम हो रहा है. वहीं राम चरण की फिल्म पेड्डी ने अब भी बढ़त बनाई हुई है. 'है जवानी तो इश्क होना है' के आगे लोग पेड्डी को चूज कर रहे हैं.
'है जवानी तो इश्क होना है' के अलावा पेड्डी को एक और फिल्म टक्कर दे रही है. यहां हम बात कर रहे हैं मोहनलाल की मलयालम थ्रिलर फिल्म दृश्यम 3 के बारे में जो कि इस समय लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है. ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही है. हालांकि ये फिल्म भी पेड्डी की चमक को कम नहीं कर पा रही है. फिल्म दृश्यम 3 में काम करके मोहनलाल ने नया इतिहास रच दिया है. हाल ये है कि अब फैंस फिल्म दृश्यम 3 को हिंदी में भी बनाने के लिए बोल रहे हैं. लगता है जल्द ही अजय देवगन के पास एक और प्रोजेक्ट आने वाला है. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…