Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

फिल्म 'रेड' ने की जबरदस्त शुरुआत, पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर सुनाई दी अजय देवगन की दहाड़

राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अजय के साथ इलियाना ने मुख्य भूमिका अदा की है...

By: Garima Singh  |  Published: March 17, 2018 2:21 PM IST

फिल्म 'रेड' ने की जबरदस्त शुरुआत, पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर सुनाई दी अजय देवगन की दहाड़

अजय देवगन की बहु-प्रतीक्षित फिल्म 'रेड' ने कल सिनेमाघरों में दस्तक दी। इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। जहां फिल्म समीक्षकों ने इस फिल्म के कलाकारों की जमकर तारीफ की वहीं दर्शकों ने भी पहले दिन ही इस फिल्म में अपना प्यार उड़ेल दिया। ट्रेड पंडितों को उम्मीद है कि अपने पहले वीकेंड में ही यह फिल्म 38 से 40 करोड़ रुपए का कारोबार कर सकती है।

बता दें कि अब इस फिल्म के पहले दिन की कमाई सामने आ चुकी है और पहले दिन की कमाई को देखकर कहा जा सकता है कि यह फिल्म उम्मीदों पर खरी उतर सकती है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस फिल्म के पहले दिन की कमाई को सोशल मीडिया पर साझा किया है। तरण ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि इस फिल्म ने शुक्रवार को कुल 10.04 करोड़ की कमाई की है।

इसी के साथ तरण ने यह भी बताया है कि सुबह में ठीकठाक शुरुआत के बाद दिन में रेड ने अपना कमाल दिखाना शुरु किया। शाम और रात के शो में इस फिल्म ने कमाल का प्रदर्शन किया। साथ ही तरण ने उम्मीद भी जताई है कि शनिवार और रविवार को यह फिल्म बढ़िया कमाई करेगी।

बता दें कि इस फिल्म में अजय देवगन ने एक इनकम टैक्स ऑफिसर का किरदार अदा किया है। इस फिल्म में इलियाना डिक्रूज ने उनकी पत्नी की भूमिका में नजर आई है। इसके अलावा इस फिल्म में सौरभ शुक्ला, गायत्री अय्यर और शीबा चड्ढा ने मुख्य भूमिका अदा की हैै।


About the Author

Garima Singh