Raja Shivaji Box Office Collection Day 7: सातवें दिन भी गूंजी 'राजा शिवाजी' की दहाड़, जानें अब तक कितनी हुई कमाई

Raja Shivaji Box Office Collection Day 7: रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. सातवें दिन भी फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर जमकर दहाड़ी है.

WrittenBy
By: Sadhna Mishra | Published: May 7, 2026 10:45 PM IST

Raja Shivaji Box Office Collection Day 7: जब भी मराठा साम्राज्य के संस्थापक और अदम्य साहस के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज की गाथा बड़े पर्दे पर उतरती है, तो बॉक्स ऑफिस का थर्राना तय है. ऐसा ही कुछ रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) स्टारर फिल्म 'राजा शिवाजी' (Raja Shivaji) के लेकर भी देखने को मिल रहा है. फिल्म को रिलीज हुए सात दिन हो चुके हैं, लेकिन इसका जुनून अभी भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म ने न सिर्फ अपनी ऐतिहासिक भव्यता से लोगों का दिल जीता है, बल्कि कमाई के मामले में भी बॉक्स ऑफिस पर कहर ढा रही है.

रितेश देशमुख की मल्टी स्टारर फिल्म 'राजा शिवाजी' सिर्फ वीकडेज पर ही नहीं बल्कि, वर्किंग डे पर भी जबरदस्त कलेक्शन कर रही है. सातवें दिन भी इसने धुंआधार कमाई की है और इसी के साथ 'राजा शिवाजी' 100 करोड़ क्लब की तरफ एक कदम और बढ़ा चुकी है. ऐसे में आइए देखते हैं इसने सातवें दिन कितना कलेक्शन किया. सैकनिल्क ने रितेश देशमुख की फिल्म के सातवें दिन के आंकड़े जारी कर दिए है.

'राजा शिवाजी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

डे 1- 11.35 करोड़ रुपए कलेक्शन
डे 2- 10.55 करोड़ रुपए कलेक्शन
डे 3- 12.00 करोड़ रुपए कलेक्शन
डे 4- 5.60 करोड़ रुपए कलेक्शन
डे 5- 4.90 करोड़ रुपए कलेक्शन
डे 6- 4.25 करोड़ रुपए कलेक्शन
डे 7- 4.00 करोड़ रुपए कलेक्शन

'राजा शिवाजी' वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 7

रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' (Raja Shivaji Box Office Collection) ने 7 दिनों में 70 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है. मूवी ने भारत में अब तक कुल 52.65 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है और इसका ग्रॉस कलेक्शन 62.42 करोड़ रुपए है. वहीं 7 दिनों में इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 73 करोड़ रुपए से ज्यादा हो चुका है.

कितना है 'राजा शिवाजी' का बजट?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' (Raja Shivaji Budget) का बजट 100 करोड़ रुपए है. यह अब तक की सबसे महंगी मराठी फिल्मों में से एक हैं. हालांकि, इसकी कमाई को देखकर लगता है कि, ये मूवी जल्द ही अपना बजट निकाल लेगी. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…