Raja Shivaji Collection Day 10: 'राजा शिवाजी' की कमाई में आया बंपर उछाल, फिल्म ने 10वें दिन जोड़े इतने रुपये

Raja Shivaji Box Office Collection: रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' को मराठी और हिंदी भाषा में रिलीज किया गया है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है.

WrittenBy
By: Shashikant Mishra | Published: May 10, 2026 10:11 PM IST

Raja Shivaji Box Office Collection Day 10: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) हिंदी सिनेमा के साथ ही मराठी फिल्में भी करते हैं. उनका जबरदस्त अभिनय फैंस का ध्यान खींचता है. इन दिनों रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' (Raja Shivaji) सिनेमाघरों में छाई हुई है. ये फिल्म हिंदी और मराठी दो भाषाओं में रिलीज की गई और इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म की कमाई के आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं. फिल्म 'राजा शिवाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरा वीकेंड पूरा कर लिया है. इस फिल्म ने अब तक अच्छा कलेक्शन कर लिया है. आइए जानते हैं कि रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' की कितनी कमाई हो गई है.

रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' का दूसरा वीकेंड हुआ पूरा

सिनेमाघरों में 1 मई को रिलीज हुई रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' धमाल मचा रही है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरा वीकेंड पूरा किया और जबरदस्त कमाई की है. फिल्म की कमाई को देखकर अंदाज लगाया जा सकता है कि इसे काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. जबकि सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की भूत बंगला, रणवीर सिंह की धुरंधर 2 के अलावा कई और मूवीज भी लगी हैं. इसके बावजूद रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' का जलवा देखने को मिल रहा है. 'सैकनिल्क' की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने रिलीज के बाद दूसरे रविवार को 6.80 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इस तरह से फिल्म ने अब तक 68.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. अब देखने वाली बात होगी कि रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' बॉक्स ऑफिस पर कितने रुपये जोड़ती है.

रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' की कमाई के आंकड़े
डे 1- 11.35 करोड़ रुपये
डे 2- 10.55 करोड़ रुपये
डे 3- 12 करोड़ रुपये
डे 4- 5.60 करोड़ रुपये
डे 5- 4.90 करोड़ रुपये
डे 6- 4.25 करोड़ रुपये
डे 7- 4 करोड़ रुपये
डे 8- 3.20 करोड़ रुपये
डे 9- 5.60 करोड़ रुपये
डे 9- 6.80 करोड़ रुपये
कुल- 68.25 करोड़ रुपये

फिल्म 'राजा शिवाजी' में सलमान खान ने किया कैमियो

रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' की स्टारकास्ट की बात की जाए तो इसमें जेनेलिया डिसूजा, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, विद्या बालन, भाग्यश्री, फरदीन खान , बोमन ईरानी ने काम किया है. वहीं, फिल्म 'राजा शिवाजी' में सलमान खान कैमियो करते नजर आ रहे हैं. बताते चलें कि फिल्म में रितेश देशमुख ने छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया है. इसके साथ ही रितेश देशमुख ने अपनी इस फिल्म को डायरेक्ट भी किया है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.

About the Author

Shashikant Mishra

Shashikant Mishra

शशिकांत मिश्र 10 साल से खबरों की दुनिया में हैं. अब इनका सफर बॉलीवुड लाइफ के साथ आगे बढ़ रहा है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं और लोगों तक तेजी से खबरें पहुंचाते हैं. इसके साथ ही सिनेमा की दुनिया से जुड़े सितारों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की जानकारी लेकर आते हैं. रिसर्च बेस्ड आर्टिकल लिखने में दिलचस्पी रखते हैं. फिल्मी गलियारों में रहने वाले कई सितारों का इंटरव्यू किया है. इन्होंने राजस्थान पत्रिका, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स में काम किया है. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री ली है.