Raja Shivaji Box Office: ओपनिंग डे पर राजा शिवाजी ने तोड़े इन फिल्मों के तगड़े रिकॉर्ड, मराठी सिनेमा में रचा इतिहास

Salman Khan Riteish Deshmukh Film Raja Shivaji Box Office Record: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाने शुरू कर दिए हैं. इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही मराठी सिनेमा पर रिकॉर्ड बना डाला है.

WrittenBy
By: Shivani Duksh | Published: May 2, 2026 8:27 AM IST

Raja Shivaji X Review: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की फिल्म 'राजा शिवाजी' (Raja Shivaji) बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है. इस मल्टीस्टारर मराठी फिल्म ने रिलीज होते ही फैंस का दिल जीत लिया है. यही वजह है कि बीते दिनों से हर कोई इस फिल्म के बारे में ही बात कर रहा है. बोमन ईरानी और सलमान खान जैसे सितारों के कैमियो ने इस फिल्म को और भी खास बना दिया है. यही वजह है कि हिंदी के साथ-साथ मराठी, तेलुगु रीजन में इस फिल्म को खूब सराहा जा रहा है. इसी बीच दावा तो ये भी किया जा रहा है कि ओपनिंग डे पर ही फिल्म 'राजा शिवाजी' ने मराठी सिनेमा को हिलाकर रख दिया है. पहले ही दिन फिल्म 'राजा शिवाजी' ने कई फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड्स को धराशाई कर दिया है. Sacnilk के मुताबिक, ओपनिंग डे पर फिल्म 'राजा शिवाजी' ने 12.40 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है. पहले ही दिन फिल्म की 32 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है. हिंदी में फिल्म की कमाई 2.95 करोड़ रुपए और मराठी में 8.75 रुपए का कलेक्शन जमा किया है.

तान्हा जी और मणिकर्णिका के पीछे पड़े राजा शिवाजी

इसी के साथ रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' ने कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका का ओपनिंग डे रिकॉर्ड तोड़ डाला है. इस फिल्म ने साल 2019 में पहले दिन 8.75 करोड़ रुपए छापे थे. इतना ही नहीं फिल्म 'राजा शिवाजी' ने तो अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी को भी नहीं छोड़ा है. फिल्म 'राजा शिवाजी' ने तान्हा जी के पहले दिन के कलेक्शन के रिकॉर्ड को भी धराशायी कर दिया है. फिल्म 'राजा शिवाजी' ने ओपनिंग डे प्री-सेल्स के मामले में तान्हा जी को पटखनी दे डाली है. अब फिल्म 'राजा शिवाजी' की नजर छावा, बाजीराव मस्तानी और पवनखिंद जैसी फिल्मों पर पड़ गई है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में फिल्म 'राजा शिवाजी' और भी कई बड़े रिकॉर्ड बना सकती है.

मराठी सिनेमा में इन फिल्मों का है बोलबाला

छावा 601.54 करोड़ रुपए
तान्हा जी द अनसंग वॉरियर 279.59 करोड़ रुपए
बाजीराव मस्तानी 184.30 करोड़ रुपए
मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी 98.02 करोड़ रुपए
पवनखिंद 37.72 करोड़ रुपए

कौन कौन है फिल्म 'राजा शिवाजी' में दिखे सितारे

फिल्म 'राजा शिवाजी' में रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख मेन लीड के तौर पर नजर आए हैं. इसके अलावा विद्या बालन, भाग्यश्री, फरदीन खान, अभिषेक बच्चन, सचिन खेडेकर, संजय दत्त, जितेंद्र जोशी और अमोल गुप्ते जैसे दिग्गज कलाकारों ने इस फिल्म पर चार चांद लगाए हैं. इसके अलावा सलमान खान के धांसू केमियो को कोई नहीं भूल सकता. वहीं फकीर बाबा बनकर बोमन ईरानी ने भी सबका दिल जीत लिया है. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…