Raja Shivaji VS Bhooth Bangla Box Office: 'राजा शिवाजी' के आगे 'भूत बंगला' की हुई हवा टाइट, बॉक्स ऑफिस पर जमकर हुई मारकाट

Raja Shivaji VS Bhooth Bangla Box Office Collection : रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' ने इस समय बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाया हुआ है. ये फिल्म लगातार भूत बंगला को परेशान कर रही है. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों में से कौन आगे निकल गया है.

WrittenBy
By: Shivani Duksh | Published: May 10, 2026 7:06 AM IST

Raja Shivaji VS Bhooth Bangla Box Office Collection: धुरंधर के बाद अगर किसी ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा रखा है तो वो है रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी'… जो कि इस समय लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को खूब तारीफें मिल रही हैं. इस फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं. वीकेंड पर इस फिल्म ने तगड़ी कमाई की है. शुक्रवार को फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली. हालांकि शिवार को राजा शिवाजी ने गर्दा उड़ा दिया. नौवें दिन फिल्म ने 5.60 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन जमा किया है. बीते दिन राजा शिवाजी के 3,962 शोज दिखाए गए थे. इस हिसाब से राजा शिवाजी का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 72.91 करोड़ रुपए हो गया है. वहीं इंडिया का नेट कलेक्शन 61.45 करोड़ रुपए बताया जा रहा है. कहना गलत नहीं होगा कि राजा शिवाजी किसी भी फिल्म के आगे घुटने टेकने के लिए राजी नहीं हैं.

फिल्म राजा शिवाजी का टोटल कलेक्शन

डे 1: शुक्रवार - 11.35 करोड़ रुपए
डे 2: शनिवार - 12.55 करोड़ रुपए
डे 3: रविवार - 14.28 करोड़ रुपए
डे 4: सोमवार - 6.61 करोड़ रुपए
डे 5: मंगलवार - 5.74 करोड़ रुपए
डे 6: बुधवार - 5.2 करोड़ रुपए
डे 7: वृहस्पतिवार- 4.00 करोड़ रुपए
डे 8: शुक्रवार- 3.30 करोड़ रुपए
डे 9: शनिवर- 5.60 करोड़ रुपए
टोटल कलेक्शन - 61.45 करोड़ रुपए

भूत बंगला का क्या हो गया हाल?

फिल्म भूत बंगला भी 23 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है. फिल्म में अक्षय कुमार ने इतना शानदार काम किया है कि लोग लगातार भूत बंगला देखने सिनेमाघरों में जा रहे हैं. अगर बात की जाए फिल्म की कमाई की तो अब तक भूत बंगला ने वर्ल्डवाइड 236.63 करोड़ रुपए कमाए हैं. फिल्म का इंडियन ग्रॉस 183.63 करोड़ रुपए है. वहीं भूत बंगला का ओवरसीज कलेक्शन 53.00 करोड़ रुपए है. भूत बंगला का नेट कलेक्शन 154.75 करोड़ रुपए बताया जा रहा है. अब तक भूत बंगला के 184,209 शोज दिखाए जा चुके हैं.

भूत बंगला का टोटल कलेक्शन

फर्स्ट वीक कलेक्शन - 84.40 करोड़ रुपए
सेकेंड वीक कलेक्शन - 43.75 करोड़ रुपए
थर्ड वीक कलेक्शन - 21.85 करोड़ रुपए
डे 22: शुक्रवार - 2.08 करोड़ रुपए
डे 23: शनिवार - 3.57 करोड़ रुपए
टोटल कलेक्शन - 154.75 करोड़ रुपए

भूत बंगला और राजा शिवाजी में से कौन निकला आगे

आंकड़े इस बात का सबूत है कि राजा शिवाजी इस समय भूत बंगला से आगे चल रहे हैं. राजा शिवाजी को महाराष्ट्र और साउथ में काफी पसंद किया जा रहा है. यही वजह है जो ये फिल्म धुरंधर 2 को भी मात दे पा रही है. लोग शिवाजी को देखे के लिए सिनेमाघरों की तरफ रुख कर रहे हैं. वहीं समय के साथ भूत बंगला का जादू लोगों के सिर से उतर रहा है. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…