मंडे टेस्ट में कैसा रहा दोनों फिल्मों का हाल?
Raja Shivaji vs Ek Din Box Office Collection Day 4: रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' (Raja Shivaji) और जुनैद खान (Junaid Khan) और साई पल्लवी स्टारर फिल्म 'एक दिन' (Ek Din) को रिलीज हुए 4 दिन बीत चुके हैं. दोनों ही फिल्मों ने 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. वीकेंड पर अच्छा प्रदर्शन करने के बाद इन्हें मंडे टेस्ट की अग्निपरीक्षा से गुजरना था, जिसके रिजल्ट्स अब आ चुके हैं. तो चलिए जानते हैं कि, बॉक्स ऑफिस पर पहले सोमवार पर किसका क्या हाल और दोनों फिल्मों ने 4 दिनों में कितने की कमाई (Raja Shivaji vs Ek Din Box Office Collection Day 4) की है.
सैकनिल्क द्वारा जारी किए गए फिल्मों के ताजों आंकड़ों के मुताबिक, एक तरफ जहां रितेश देशमुख की मल्टीस्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस अच्छा प्रदर्शन कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन' को बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए काफी ज्यादा संघर्ष करना पड़ा रहा है. इस मूवी ने मंडे टेस्ट में पिछड़ते हुए बेहद कम कमाई की है, आंकड़ों को देखकर मेकर्स का सिर भी चकरा जाएगा.
रितेश देशमुख स्टारर फिल्म 'राजा शिवाजी' ने जहां 11.35 करोड़ रुपए की कमाई के साथ शानदार ओपनिंग की थी वहीं, लगातार बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों में कमाई कर रही है.
डे 2 - शनिवार - 10.55 करोड़ रुपए का कलेक्शन
डे 3 - रविवार - 12.00 करोड़ रुपए का कलेक्शन
डे 4 - सोमवार - 5.60 करोड़ रुपए का कलेक्शन
4 डे टोटल - 39.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन
एक तरफ जहां 'राजा शिवाजी' करोड़ों में कमाई कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन' की कमाई मजह 4 दिनों में ही लाखों में सिमट गई है. 1.15 करोड़ रुपए से ओपनिंग करने वाली 'एक दिन' को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया, जिसका सबूत इसकी कमाई के आंकड़े देख रहे हैं, जिन्हें देखकर मेकर्स को भी तगड़ा झटका लग सकता है.
डे 2 - शनिवार - 1.00 करोड़ रुपए का कलेक्शन
डे 3 - रविवार - 0.90 करोड़ रुपए का कलेक्शन
डे 4 - सोमवार - 0.20 करोड़ रुपए का कलेक्शन
4 डे टोटल - 3.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन
रितेश देशमुख के डायरेक्शन में बनी 'राजा शिवाजी' 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. इस मल्टी स्टारर फिल्म में रितेश देशमुख ने छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया है. उनके अलावा फिल्म में जेनेलिया डिसूजा, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान समेत कई अन्य दिग्गज कलाकार नजर आए. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…