Raja Shivaji VS Ek Din Box Office: 'राजा शिवाजी' की सुनामी में उड़े Sai Pallavi की फिल्म के परखच्चे, कमाई का हुई ये हाल

Raja Shivaji VS Ek Din Box Office Collection Day 6: रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' और साई पल्लवी- जुनैद खान की फिल्म एक दिन के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है. चलिए जानते हैं कि कमाई के ममले में किस फिल्म ने बाजी मार ली है.

WrittenBy
By: Shivani Duksh | Published: May 7, 2026 7:24 AM IST

Raja Shivaji VS Ek Din Box Office Collection Day 6: 1 मई 2026 वो दिन था जब बॉक्स ऑफिस पर एक साथ कई फिल्मों ने दस्तक दी थी. ये फिल्में लगातार धुरंधर 2 और भूत बंगला को टक्कर दे रही हैं. इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' का जो कि बॉक्स ऑफिस पर इस समय खूब नोट छाप रही है. वहीं दूसरी तरफ आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' ने भी बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी. मजेदार बात ये है कि दोनों फिल्में ही अलग जॉनर की हैं, बावजूद ये फिल्में एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं. अगर बात की जाए कमाई की तो बीते 6 दिनों में राजा शिवाजी, 'एक दिन' से आगे निकलती नजर आ रही है. राजा शिवाजी के मुकाबले 'एक दिन' को बॉक्स ऑफिस पर खास भाव नहीं मिल पा रहा है. अगर बात की जाए राजा शिवाजी के टोटल कलेक्शन की तो इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 57.70 करोड़ रुपए जमा कर लिए हैं. इसमें से इंडियन ग्रॉस 57.70 करोड़ रुपए बताया जा रहा है. फिल्म का नेट कलेक्शन 48.65 हो चुका है. बीते दिन राजा शिवाजी के 34,487 शोज दिखाए गए हैं.

राजा शिवाजी का टोटल कलेक्शन

डे 1: शुक्रवार - 11.35 करोड़ रुपए
डे 2: शनिवार - 12.55 करोड़ रुपए
डे 3: रविवार - 14.28 करोड़ रुपए
डे 4: सोमवार - 6.61 करोड़ रुपए
डे 5: मंगलवार - 5.74 करोड़ रुपए
डे 6: बुधवार - 5.2 करोड़ रुपए
टोटल कलेक्शन - 57.70 करोड़ रुपए

'एक दिन' के हौसले हुए पस्त

जहां एक तरफ रितेश की फिल्म राजा शिवाजी ने नोटों में खेलना शुरू कर दिया है वहीं एक दिन के हाल खराब हैं. साई पल्लवी और जुनैद खान की इस फिल्म को लोगों ने एक सिरे से नकार दिया है. के ड्रामा पर स्टीरी बेस होने के बाद भी ये फिल्म लोगों को जमा नहीं कर पा रही है. अगर बात की जाए फिल्म के टोटल कलेक्शन की तो फिल्म एक दिन ने वर्ल्डवाइड 4.95 करोड़ रुपए जमा कर लिए हैं. फिल्म का इंडियन ग्रॉस 4.50 करोड़ रुपए है वहीं ओवरसीज कलेक्शन 0.45 करोड़ रुपए है. फिल्म एक दिन का ग्रॉस कलेक्शन 3.81 करोड़ रुपए बताया जा रहा है. फिल्म के बीते दिन 8,606 शोज रखे गए थे.

डे 1: शुक्रवार - 1.15 करोड़ रुपए
डे 2: शनिवार - 1.00 करोड़ रुपए
डे 3: रविवार - 0.90 करोड़ रुपए
डे 4: सोमवार - 0.15 करोड़ रुपए
डे 5: मंगलवार - 0.23 करोड़ रुपए
डे 6: बुधवार - .25 करोड़ रुपए
टोटल कलेक्शन - 3.81 करोड़ रुपए

'एक दिन' में कहां रह गई कमी

आमिर खान ने बड़े ही दिल से फिल्म एक दिन को बनाया है. फिल्म के बारे में बात करते हुए आमिर खान रो तक पड़े थे. हालांकि बावजूद इसके साई पल्लवी और जुनैद खान लोगों का ध्यान अपनी तरफ नहीं खींच सके. माना जा रहा है कि साई पल्लवी और जुनैद खान की केमिस्ट्री लोगों को पसंद नहीं आ रही है. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…