किस फिल्म ने की ज्यादा कमाई
Raja Shivaji VS Ek Din Collection Day 2: मई के पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है. एक तरफ जहां इतिहास की मराठा योद्धा की वीरता है, वहीं दूसरी तरफ एक प्रेम कहानी का रीमेक. रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' और जुनैद खान की 'एक दिन' के बीच के जबरदस्त क्लैश देखने को मिल रहा है.
सिनेमाघरों में इस समय रितेश देशमुख का नाम गूंज रहा है. उनकी फिल्म 'राजा शिवाजी' बॉक्स ऑफिस पर किसी सुनामी की तरह आगे बढ़ रही है. वहीं, बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान की दूसरी फिल्म 'एक दिन' दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम साबित हो रही है. शनिवार के आंकड़ों ने यह साफ कर दिया है कि 'राजा शिवाजी' के सामने 'एक दिन' का टिक पाना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन होता जा रहा है.
रितेश देशमुख ने छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में ऐसी जान फूंकी है कि दर्शक फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे. ट्रेड एनालिस्ट 'सैकनिल्क' के मुताबिक, फिल्म ने शनिवार को अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी. फिल्म ने अपने दूसरे दिन 10.55 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया. पहले दिन के 11.35 करोड़ और शनिवार की कमाई को मिलाकर फिल्म ने महज दो दिनों में 21.90 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.
मराठी और हिंदी दोनों भाषाओं में रिलीज हुई इस फिल्म को महाराष्ट्र के अलावा अन्य राज्यों में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. जेनेलिया डिसूजा, अभिषेक बच्चन और संजय दत्त जैसे सितारों की मौजूदगी ने फिल्म के क्रेज को दोगुना कर दिया है.
दूसरी ओर, जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' बॉक्स ऑफिस पर पस्त नजर आ रही है. थाई फिल्म 'वन डे' की ऑफिशियल रीमेक होने के बावजूद यह फिल्म दर्शकों के दिल में जगह नहीं बना पाई. शनिवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखी गई और यह केवल 1 करोड़ रुपये ही बटोर सकी. फिल्म ने पहले दिन 1.15 करोड़ कमाए थे, जिसके बाद दो दिनों का कुल कलेक्शन मात्र 2.15 करोड़ रुपये तक पहुंच पाया है.
साई पल्लवी जैसे बड़े नाम के बावजूद फिल्म का कलेक्शन उम्मीद से काफी कम रहा है. यह कहना गलत नहीं होगा कि रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' के सामने जुनैद की फिल्म पूरी तरह दब गई है.
फिल्म की सफलता का सबसे बड़ा कारण शिवाजी महाराज के प्रति लोगों की भावनाएं और रितेश देशमुख का बेहतरीन निर्देशन है. फिल्म का स्केल काफी बड़ा है और युद्ध के सीन हॉलीवुड लेवल के बताए जा रहे हैं. वहीं, 'एक दिन' एक धीमी रफ्तार वाली रोमांटिक ड्रामा है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.