Films Collection Release On 17th March: मार्च के महीने में बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं। जहां रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' 8 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी तो वहीं 17 मार्च को 4 फिल्में सिल्वर स्क्रीन प उतरीं। जिनमें रानी मुखर्जी की 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' कॉमेडियन कपिल शर्मा की फिल्म 'ज्विगाटो', अरशद सिद्धिकी की फिल्म 'शुभ निकाह' और यशपाल शर्मा स्टारर फिल्म 'छिपकली' शामिल हैं। इन सभी चारों फिल्मों में असिमा छिब्बर द्वारा निर्देशित फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रर्दशन कर रही है तो वहीं कपिल शर्मा की फिल्म 'ज्विगाटो' की हालत खस्ता हो चुकी है। बॉलीवुडलाइफ की इस रिपोर्ट में जानें 17 मार्च को रिलीज हुई किस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।
मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे
असमिता छिब्बर के निर्देशन में बनीं फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' 17 मार्च को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस रानी मुखर्जी एक मां के किरदार में नजर आ रही हैं। सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म में रानी की पावर पैक्ड परफॉर्मेंस को काफी सराहा जा रहा है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' ने जहां शुक्रवार को 1.27 करोड़ रुपये की कमाई की थी तो वहीं शनिवार को इस फिल्म ने 2.26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया वहीं रविवार को रानी मुखर्जी की फिल्म ने 2.89 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस हिसाब से फिल्म ने अब तक 6.42 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
तरण आदर्श का ट्वीट
#MrsChatterjeeVsNorway goes from strength to strength with each passing day… Momentum on Day 2 and 3 is a positive indicator… National chains dominate… All eyes on weekdays… Fri 1.27 cr, Sat 2.26 cr, Sun 2.89 cr. Total: ₹ 6.42 cr. #India biz. #MCVN pic.twitter.com/C62ZCvtLUg
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 20, 2023
ज्विगाटो का कलेक्शन
कपिल शर्मा स्टारर फिल्म ज्विगाटो ने तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कलेक्शन नहीं किया है। फिल्म ने पहले दिन जहां 43 लाख रुपये की कमाई की तो वहीं शनिवार को यह आंकड़ा बढ़कर 62 लाख रुपये हो गया था। रविवार को फिल्म ने 79 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इस हिसाब से कपिल शर्मा की फिल्म ने अब तक 1.84 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
'तू झूठी मैं मक्कार' का कलेक्शन
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' ने बॉक्स ऑफिस पर 109 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया है। लव रंजन के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।
'शुभ निकाह' और 'छिपकली' के नहीं आए आंकड़ें
हालांकि अरशद सिद्दीकी के निर्देशन में बनीं फिल्म 'शुभ निकाह' के अभी तक आधिकारिक आंकड़ें सामने नहीं आए हैं और ना ही यशपाल शर्मा स्टारर फिल्म 'छिपकली' के कलेक्शन को लेकर कोई जानकारी हाथ लगी है।
Subscribe Now
Enroll for our free updates