12 अक्टूबर को चीन में रिलीज हुई रानी मुखर्जी की फिल्म 'हिचकी' ने शानदार कमाई के आंकड़े पेश किए है। फिल्म रिलीज के महज 2 हफ्ते बाद ही 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। ये फिल्म यहां के दर्शकों को बेहद पसंद आ रही हैं और साथ ही मेकर्स के लिए मुनाफे का सौदा भी बन रही है। मां बनने के बाद सिल्वर स्क्रीन पर लौटी रानी मुखर्जी ने शानदार फिल्म के साथ अपने करियर की दूसरी पारी की सक्सेसफुल शुरुआत की है।
इस फिल्म को चीन में बेहद जोर-शोर से और बड़े प्रमोशन के साथ लॉन्च किया गया था। इस फिल्म के लिए चीन के शहरों बीजिंग, शंधाई, शेनजन, ग्वांगझु और चेंगडू में भारी प्रमोशन किया गया था। जिसका असर भी अब दिख रहा है।
TRENDING NOW
अपनी इस फिल्म की सफलता पर रानी मुखर्जी ने कहा, 'अच्छे सिनेगा के लिए भाषा कोई रुकावट नहीं हो सकती और ये लोगों को दिलो-दिमाग से जोड़ती है। हिचकी की चीन में सफलता यही बात साबित करती है। हमें पता था कि हमारी फिल्म खास है। लेकिन दुनियाभर से इसे मिली इस तरह की सफलता और प्यार काफी गर्व करने वाला है और हमारे लिए बहुत खास पल है। मैं अपने प्रोड्यूसर मनीश शर्मा, डायरेक्टर सिद्धार्थ पी मल्होत्रा को ऐसी शानदार फिल्म बनाने के लिए बधाई देना चाहती हूं।'
#Hichki springs a BIG SURPRISE in #China... Crosses ₹ ? cr... The growth during weekends and strong trending on weekdays has helped put up a healthy total... Total till 25 Oct 2018: $ 13.94 mn [₹ 102.09 cr]... Power of good content!
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 26, 2018
ये फिल्म भारत में इसी साल 23 मार्च को रिलीज हुई थी। हालांकि क्रिटिक्स की कसौटी पर खरा उतरने के बावजूद ये फिल्म दर्शकों को उतना इंप्रेस नहीं कर पाई थी और बमुश्किल 50 करोड़ रुपये के करीब की कमाई कर सकी थी। लेकिन अब ये चीन में सफलता के झंडे गाढ़ रही है। इस फिल्म की कहानी एक ऐसी टीचर की थी जो टोरेट सिंड्रोम की शिकार हैं जिसके चलते उसे स्पीच प्रोब्लम है। लेकिन इसके बावजूद वो अपनी कमजोरी को रास्ते का कांटा नहीं बनने देती और किस तरह गरीब तबके के छात्रों को पढ़ाकर कामयाबी का सफर तय करती है।
Subscribe Now
Enroll for our free updates