फिल्मों और टीवी पर मां का दमदार किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस रीता भादुड़ी का निधन हो गया है। इस दुखद खबर के बाद फिल्म और टीवी इंडस्ट्री मे शोक की लहर है। उसके निधन के बाद बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स सोशल मीडिया पर उनके निधन पर शोक जाता रहे हैं। रीता लंबे समय से किडनी की बीमारी से काफी परेशान थी और वो पिछले 10 दिनों से डायलिसिस पर थी। कुछ दिनों पहले अचानक डॉ. हाथी का निधन हुआ था और अब रीता भादुड़ी के निधन से इंडस्ट्री मे शोक दिख रहा हैं। आइए देखते हैं बॉलीवुड और टीवी से जुड़ी सेलेब्स ने रीता के निधन पर क्या कहा है... [इसे भी पढ़े: Breaking News: टीवी एक्ट्रेस रीता भादुड़ी का निधन, आईसीयू में थीं भर्ती]
RIP RitaJi ? https://t.co/p7AML5iMWu
— Annup Sonii (@soniiannup) July 17, 2018
टीवी शो क्राइम पेट्रोल के होस्ट अनूप सोनी ने दुख जताते हुए, रीता की निधन की खबर शेअर की हैं
Woke up to this news! A brilliant actress and a quintessential mother on screen. Saddened and at loss of words! #RIP #RitaBadhuri https://t.co/JUeKOuyx8z
— Vivek Dahiya (@vivekdahiya08) July 17, 2018
टीवी एक्टर विवेक दहिया ने सोशल मीडिया पर दुख जताते हुए लिखा, 'इस खबर से जाग गया! स्क्रीन पर एक शानदार अभिनेत्री और एक उत्कृष्ट मां... # आरआईपी # रीताबाधुरी'
It saddens me to inform you all that actress #RitaBhaduri is no more. Besides being a great actor, she was a great human being. May her soul rest in peace
— salil sand (@isalilsand) July 17, 2018
मुझे आपको बताते हुए दुख हो रहा हैं, अब हमारे बीच अभिनेत्री # रीताभादुरी नहीं रही है। वो एक महान अभिनेत्री के अलावा एक महान इंसान भी थी। उसकी आत्मा को शांति मिले
रीता भादुड़ी का जन्म उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 4 नवंबर, 1955 को में हुआ। उन्होंने पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया मे पढ़ाई की। इसके बाद रीता ने अपनी किस्मत फिल्मों में आजमाना शुरू किया। फिल्म 'तेरी तलाश में' से उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। लेकिन फिल्म 'जूली' ने उनको अलग पहचान दिलाई। यह फिल्म 1975 मे आई थी। इस फिल्म में वो हीरोइन के बेस्ट फ्रेंड किरदार मे नजर आई थी।