Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Saiyaara Box Office Collection Day 9: 200 करोड़ी हुई अहान पांडे की फिल्म, अब 'छावा' के पीछे निकला 'सैयारा'

Ahaan Panday Movie Latest Collection: अहान पांडे की फिल्म 'सैयारा' की कमाई तेजी से आगे बढ़ रही है. इस फिल्म ने 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है और अब साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'छावा' से पीछे है.

By: Shashikant Mishra  |  Published: July 27, 2025 11:56 AM IST

Saiyaara Box Office Collection Day 9: 200 करोड़ी हुई अहान पांडे की फिल्म, अब 'छावा' के पीछे निकला 'सैयारा'

Saiyaara Box Office Collection Day 9: अहान पांडे (Ahaan Panday) और अनीत पड्डा (Aneet Padda) की फिल्म 'सैयारा' (Saiyaara) का क्रेज लोगों को सिर पर चढ़कर बोल रहा है. इन दोनों नए स्टार्स ने अपने काम से लोगों का मनोरंजन किया ही है और मेकर्स की जेब भी भर दी हैं. फिल्म 'सैयारा' को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं और ये लगातार बंपर कमाई कर रही है. फिल्म 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी छाई हुई है. आइए जानते हैं कि अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.

फिल्म 'सैयारा' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार

अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' रिलीज के बाद दूसरे शनिवार को जबरदस्त कलेक्शन किया है. वीकेंड होने के चलते लोग सिनेमाघरों में उमड़ पड़े और फिल्म के कलेक्शन में बंपर उछाल देखने को मिला है. फिल्म 'सैयारा' को वर्ड ऑफ माउथ का काफी फायदा मिला है. फिल्म बीते शनिवार को 27 करोड़ रुपये का कलेक्शन करते हुए अब तक कुल 220.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इस तरह से फिल्म 'सैयारा' 200 करोड़ रुपये के कलेक्शन के क्लब में शामिल हो गई है. फिल्म 'सैयारा' साल 2025 में अब तक दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इस साल विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' ने 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी.

फिल्म 'सैयारा' ने कई स्टार्स को पछाड़ा

मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी अहान पांडे और अनीत पड्डा फिल्म 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस पर बड़े-बड़े स्टार्स की फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. इसके साथ ही फिल्म 'सैयारा' की ना सिर्फ कहानी और स्टार्स एक्टिंग बल्कि इसके गाने तो पूरी दुनिया में छाए हुए हैं. अब देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म आगे कुल कितनी कमाई करती है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.