Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Sarkaru Vaari Paata box office: महेश बाबू स्टारर ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, टॉलीवुड में बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

Sarkaru Vaari Paata box office First Week: महेश बाबू की 'सरकारू वारी पाटा' एक हफ्ते के अंदर 171 करोड़ रुपये का कारोबार करके पहले वीक में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉलीवुड फिल्म बन गई है।

By: Lalit Chaudhary  |  Published: May 20, 2022 12:11 PM IST

Sarkaru Vaari Paata box office: महेश बाबू स्टारर ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, टॉलीवुड में बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

Sarkaru Vaari Paata box office First Week: तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) की फिल्म 'सरकारू वारी पाटा' (Sarkaru Vaari Paata) 12 मई के दिन रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है और इसकी कमाई बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। महेश बाबू भी फिल्म की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म ने अपने पहले वीक में लगभग 171 करोड़ रुपये की कमाई की है। इतना ही नहीं महेश बाबू स्टारर 'सरकारू वारी पाटा' पहले वीक में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉलीवुड फिल्म बन गई है।

महेश बाबू स्टारर ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड
परशुराम पेटला के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के पहले छह दिनों में दुनिया भर में 171 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म के निर्माताओं के अनुसार यह टॉलीवुड के इतिहास में पहले सप्ताह में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। खबरों के मुताबिक फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर और निर्माताओं ने गुरुवार से तेलुगू राज्यों में टिकट की कीमतों में कटौती करने का फैसला किया है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 171 करोड़ रुपये कमाए। वहीं आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में फिल्म 132 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, कर्नाटक और बाकी भारत में फिल्म 13.3 करोड़ का कारोबार ही कर पाई जबकि विदेशों में फिल्म ने 25.7 करोड़ रुपये कमाए।

दर्शकों भी कर रहे हैं फिल्म को पसंद
महेश बाबू के साथ फिल्म में कीर्ति सुरेश ऑनस्क्रीन नजर आ रही हैं। इस जोड़ी को ऑनस्क्रीन देखने के बाद दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। दर्शकों और फिल्म क्रिटिक्स की ओर से 'सरकारू वारी पाटा' को अच्छे खासे रिव्यू मिले हैं। फिल्म में महेश और कीर्ति के अलावा सुब्बाराजू, समुथिरकानी और तनिकेला भरनी जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिकाओं में मौजूद हैं। अब देखना यह है कि आने वाले दिनों में ये फिल्म कितने करोड़ रुपये का कारोबार करती है।


About the Author

Lalit Chaudhary