Satyameva Jayate Box Office: जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया कोहराम, देखें 10वें दिन के आंकड़े

'गोल्ड' के सामने भी झुकने को तैयार नहीं है जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते'

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: August 25, 2018 7:59 PM IST

जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेयी की हालिया रिलीज फिल्म 'सत्यमेव जयते' बॉक्स ऑफिस पर लगातार ताबड़तोड़ आंकड़े दर्ज कराती जा रही है। फिल्म ने अब तक सिनेमाघरों में 10 दिनों का सफर तय कर लिया है और इतने दिनों में 'सत्यमेव जयते' ने सुपरहिट फिल्मों की श्रेणी में एंट्री भी ले ली है। फिल्म की अब तक की पूरी कमाई की बात की जाए तो वो 76.59 करोड़ रुपये हो चुकी है।

फिल्म के आंकड़े देखकर यह साफ तौर पर कहा जा सकता है कि यह आने वाले दिनों में 100 करोड़ का कारोबार कर लेगी। फिल्म 'सत्यमेव जयते' अगर ऐसा कारनामा कर डालती है तो यह इसके लिए बहुत बड़ी बात होगी।

इसका पहला कारण 'गोल्ड' के साथ हुई इसकी बॉक्स ऑफिस लड़ाई है। अगर इसके अलावा कोई दूसरी फिल्म 'गोल्ड' के साथ स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई होती तो वो ऐसा कारोबार शायद न कर पाती और दूसरा कारण जॉन अब्राहम की सोलो फिल्म होने के बाद भी इसे दर्शकों से इतना बेहतरीन रिस्पांस मिलना है। जॉन अब्राहम को मल्टीस्टारर फिल्मों के सुपरस्टार का दर्जा प्राप्त है, अगर आप उनकी सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट उठाकर देखें तो उनमें ज्यादातर वही फिल्में हैं, जो उन्होंने किसी हीरो के साथ की हैं।

फिल्म की कमाई में सिंगल स्क्रीन थिएटर्स ने अहम भूमिका निभाई है। ट्रेड से सामने आ रहीं रिपोर्ट्स की मानें तो 'सत्यमेव जयते' को मल्टीप्लेक्स थिएटर्स में उतना बेहतरीन रिस्पांस नहीं मिल रहा है, जितना इसे सिंगल स्क्रीन थिएटर्स की ऑडियंस ने दिया है।

बता दें फिल्म को मिली अपार सफलता के बाद इसके निर्माता सीक्वल के लिए भी कमर कसने लगे हैं। बॉलीवुड के गलियारों से सामने आईं खबरों की मानें तो डायरेक्टर मिलाप जावेरी ने अभी से इसके सीक्वल पर विचार शुरू कर दिया है और जल्द ही कोई बड़ा घोषणा कर सकते हैं।

बॉलीवुड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...