Satyaprem Ki Katha BO Prediction: 'भूल भुलैया 2' का रिकॉर्ड तोड़ेंगे कार्तिक-कियारा? ऐसा होगा ओपनिंग डे का कलेक्शन

Kartik Aaryan And Kiara Advani Film Box Office Prediction : कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। आइए जानते हैं कि ये फिल्म पहले दिन कितना कलेक्शन करने वाली है।

WrittenBy
By: Shashikant Mishra | Published: June 28, 2023 3:27 PM IST

Satyaprem Ki Katha Box Office Prediction : कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' (Satyaprem Ki Katha) इन दिनों लगातार खबरों में बनी हुई है। ये फिल्म 29 जुलाई यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ये फिल्म जब अनाउंस हुई थी तभी चर्चा में आ गई थी। दरअसल, कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की इस फिल्म के नाम को लेकर आपत्ति दर्ज की गई थी। फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' का पहले नाम 'सत्यनारायण की कथा' था। फिलहाल, फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' एडवांस बुकिंग के आंकड़े सामने आ रहे हैं जिसके आधार पर ओपनिंग डे के कलेक्शन की कयासबाजी हो रही है। फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की दूसरी बार जोड़ी बन रही है। इससे पहले दोनों ने साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) में काम किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। आइए जानते हैं कि कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' फिल्म 'भूल भुलैया 2' जैसी ओपनिंग ले पाएगी या नहीं।

पहले दिन इतना कमा सकती है फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा'

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग ठीक-ठाक हो रही है और इसके आधार पर कयासबाजी हो रही है कि पहले दिन 7 से 8 करोड़ रुपये की कमाई हो सकती है। इस हिसाब से फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' फिल्म 'भूल भुलैया 2' से काफी पीछे रह जाएगी। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'भूल भुलैया 2' ने पहले दिन 14 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। हालांकि, फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' को लेकर काफी बज है तो पहले दिन के आंकड़े बढ़ भी सकते हैं।

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के प्रोजेक्ट

वर्क फ्रंट की बात करें कार्तिक आर्यन फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' के अलावा फिल्म 'आशिकी 3', फिल्म 'कैप्टन इंडिया' में नजर आएंगे। कार्तिक आर्यन पिछली बार फिल्म 'शहजादा' में काम करते दिखाई दिए थे। वहीं, कियारा अडवाणी फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' के अलावा फिल्म 'गेम चेंजर' में नजर आएंगी। कियारा आडवाणी पिछली बार फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' में काम करती दिखाई दी थीं।

About the Author

Shashikant Mishra

Shashikant Mishra

शशिकांत मिश्र 10 साल से खबरों की दुनिया में हैं. अब इनका सफर बॉलीवुड लाइफ के साथ आगे बढ़ रहा है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं और लोगों तक तेजी से खबरें पहुंचाते हैं. इसके साथ ही सिनेमा की दुनिया से जुड़े सितारों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की जानकारी लेकर आते हैं. रिसर्च बेस्ड आर्टिकल लिखने में दिलचस्पी रखते हैं. फिल्मी गलियारों में रहने वाले कई सितारों का इंटरव्यू किया है. इन्होंने राजस्थान पत्रिका, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स में काम किया है. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री ली है.