सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'नूर' को बॉक्स ऑफिस पर ठंडा रिस्पोंस मिला।
यह फिल्म 1450 स्क्रीन्स के साथ रिलीज तो हुई लेकिन ऑडियंस इससे कन्नेक्ट नहीं हो पाए। फिल्म ने अपने पहले दिन महज1.23 करोड़ रुपये का ही बिज़नस किया। अगर बॉक्स ऑफिस की बात करें तो आने वाले दिनों में सोनाक्षी की फिल्म को अच्छे नम्बर्स की कम ही उम्मीद की जा सकती है। बॉक्स ऑफिस फिगर्स में अच्छा नम्बर्स पाना मुश्किल ही लग रहा है।
शुरुआत से ही फिल्म को लेकर ट्रेड का कांफिडेंस लग रहा था। पहले दिन इतनी ख़राब ओपनिंग की वजह से अब आने वाले दिनों में फिल्म के अच्छा बिज़नस करने के कम ही कयास लगाये जा रहे है। ट्रेड ऐनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर नूर के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जानकारी दी है।
#Noor has a dull start... Fri ₹ 1.54 cr [1450 screens]. India biz... Needs a major jump over the weekend to leave a mark.
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 22, 2017
इस शुक्रवार रिलीज़ हुई न 'नूर' में सोनाक्षी एक पत्रकार के किरदार में नज़र आ रही हैं , फिल्म में वो अपनी ज़िन्दगी से काफी परेशांन सी है। नूर की तरह ही सोनाक्षी को अपने करियर में एक अच्छे ब्रेक की तलाश है। कुछ दिनों से उन्हें बॉक्स ऑफिस में काफी निराशा हाथ लगी है। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के होने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। फिल्म को बेहतरीन बनाने के लिए एक अच्छी सी कहानी का होना बेहत ज़रूरत हो जाता है। फिल्म में सोनाक्षी एक मर्डर केस सुलझाती नजर आ रही हैं। फिल्म को सुन्हील सिप्पी ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म सबा इम्तियाज के उपन्यास 'कराची, यू आर किलिंग मी' पर बेस्ड है। फिल्म में सोनाक्षी के अलावा कनन गिल, पूरब कोहली, शिबानी दांडेकर, मनीष चौधरी और सनी लियोनी भी हैं। [इसे भी पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'नूर' में नजर आयेंगी सनी लियोन]
सोनाक्षी सिन्हा इनदिनों सलमान खान के द-बंग टूर का हिस्सा है। दोनों के स्टेज परफॉरमेंस को विदेशी जनता काफी पसंद कर रही है।