Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Soorma Box Office: 17वें दिन दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सूरमा’ ने मारी लम्बी छलांग, देखें आंकड़े

देखिए दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नु की 'सूरमा' ने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है...

By: Rahul Sharma  |  Published: July 30, 2018 3:37 PM IST

Soorma Box Office: 17वें दिन दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सूरमा’ ने मारी लम्बी छलांग, देखें आंकड़े

दिलजीत दोसांझ, तापसी पन्नु और अंगद बेदी की 'सूरमा' भले ही बॉक्स ऑफिस धीमे-धीमे कमाई कर रही हो लेकिन यह सफल फिल्म बनने की ओर लगातार अग्रसर है। सीमित बजट और सीमित स्क्रीन्स के साथ रिलीज हुई 'सूरमा' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 30.11 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है। ट्रेड एक्सपर्ट तरन आदर्श ने कुछ देर पहले ही अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है कि 'सूरमा' ने अपने 17वें दिन 80 लाख रुपये का कारोबार किया है।

अगर फिल्म 'सूरमा' के अब तक के आंकड़ों की बात की जाए तो इसने पहले हफ्ते में 21.21 करोड़ रुपए का कारोबार किया था, दूसरे हफ्ते में 7.05 करोड़ रुपए का कारोबार किया था और तीसरे वीकेंड में 1.85 करोड़ रुपए कमाए हैं।

फिल्म 'सूरमा' को आईएमडीबी पर सबसे बेहतरीन बॉलीवुड फिल्म करार दिया गया है। इस फिल्म में डायरेक्टर साद अली ने भारतीय हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह की जिंदगी को दिखाया है। जब संदीप सिंह भारत की तरफ से हॉकी वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने जर्मनी जा रहे थे तब उनकी कमर में गोली लग गई थी। जिसके बाद डॉक्टरों ने कह दिया था कि वो अब कभी भी मैदान में नहीं उतर पाएंगे। हालांकि उन्होंने सभी को गलत साबित किया और अपनी कड़ी मेहनत से दोबारा टीम में वापसी की।

फिल्म 'सूरमा' को मिले रिव्यूज की बात की जाए तो इसे ज्यादातर पत्रकारों ने अच्छा करार दिया है। बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के अनुसार, ‘साद अली को सूरमा के लिए बधाई दी जानी चाहिए कि उन्होंने संदीप सिंह की कहानी को लोगों के सामने लाने का जिम्मा उठाया। हमारे देश में क्रिकेटरों को तो लोग भगवान की तरह पूजते हैं लेकिन सूरमा ऐसे लोगों को आईना दिखाने की कोशिश करेगी। संदीप सिंह की कहानी से लाखों युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। फिल्म में दिलजीत दोसांझ की अदाकारी बहुत ही शानदार है।’

बॉलीवुड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...