साल 2018 बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए वाकई अच्छा साबित हो रहा है। इस साल जहां कई सारी बिग बजट फिल्मों ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया तो वहीं छोटी फिल्मों ने भी जबरदस्त कमाई की है। इस समय भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। इस समय बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर की 'संजू', जाह्नवी कपूर की 'धड़क' और दिलजीत दोसांझ की 'सूरमा' कमाई करने में लगी हुई हैं।
जहां 'संजू' और 'धड़क' को बड़ी बॉक्स ऑफिस रिलीज मिली है, वहीं 'सूरमा' कम स्क्रीन्स के साथ भी कमाल दिखा रही है। सिनेमाघरों में दस दिनों का सफर तय कर चुकी दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नु की 'सूरमा' ने अब तक अपने खाते में 25.66 करोड़ रुपये का कारोबार कर डाला है। ट्रेड एक्सपर्ट तरन आदर्श ने कुछ देर पहले ही लोगों को यह जानकारी दी है कि 'सूरमा' ने अपने दूसरे वीकेंड में 4.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
बता दें फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 21.21 करोड़ रुपये कमाए थे और दूसरे वीकेंड में 4.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। दूसरे वीकेंड में फिल्म ने शनिवार से रफ्तार पकड़ी थी। ऐसे में कहा जा सकता है कि 'सूरमा' दूसरे हफ्ते में भी ठीक-ठाक कमाई करने में कामयाब रहेगी।
#Soorma slowed down on second Fri, but picked up again on second Sat and Sun... [Week 2] Fri 85 lakhs, Sat 1.60 cr, Sun 2 cr. Total: ₹ 25.66 cr. India biz.#Soorma biz at a glance...
Week 1: ₹ 21.21 cr
Weekend 2: ₹ 4.45 cr
Total: ₹ 25.66 cr
India biz.Also Read— taran adarsh (@taran_adarsh) July 23, 2018
वैसे यह दिलजीत दोसांझ की 'सूरमा' की जीत मानी जानी चाहिए कि वो 'संजू' और 'धड़क' जैसी फिल्मों के सामने भी हार नहीं मान रही है। फिल्म को सीमित स्क्रीन्स के साथ रिलीज किया गया था और उसके वाबजूद भी यह 10 दिन बाद भी अच्छी कमाई कर रही है।
फिल्म 'सूरमा' ने दिलजीत दोसांझ ने भारतीय हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह का किरदार निभाया है। जिसके लिए उनकी काफी तारीफ हो रही है। कई लोग तो 'सूरमा' को दिलजीत की सबसे बेहतरीन फिल्म करार दे रहे हैं।
बॉलीवुड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
Subscribe Now
Enroll for our free updates