Soorma Box Office: दिलजीत दोसांझ की 'सूरमा' ने पहले 3 दिनों में पार किया 10 करोड़ का आंकड़ा, देखें पूरी कमाई

फिल्म 'सूरमा' में दिलजीत दोसांझ ने भारतीय हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह का किरदार निभाया है।

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: July 16, 2018 3:23 PM IST

पंजाबी सिनेमा में अपने हुनर का परचम लहराने के बाद कलाकार दिलजीत दोसांझ बॉलीवुड में खूब धमाल मचा रहे हैं। एक वक्त था जब सरदारों को लेकर बॉलीवुड फिल्मों में केवल कॉमेडी रोल ही लिखे जाते थे लेकिन यह दिलजीत दोसांझ के हुनर का ही असर है कि उनको सोचकर लेखक कहानियां लिख रहे हैं। 'फिल्लौरी' और 'उड़ता पंजाब' में जबरदस्त अदाकारी करने के बाद वो अपनी नई फिल्म 'सूरमा' के साथ दर्शकों के सामने आये हैं। फिल्म को लेकर काफी समय से उत्साह देखने को मिल रहा था, जो पहले वीकेंड के आंकड़ों के रूप में बॉक्स ऑफिस पर भी नजर आया है।

ट्रेड एक्सपर्ट तरन आदर्श ने कुछ देर पहले ही फिल्म 'सूरमा' के पहले 3 दिनों के आंकड़े साझा कर बताया है कि दिलजीत दोसांझ की नई फिल्म ने पहले वीकेंड में 13.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। अगर फिल्म के तीनों दिनों के आंकड़ों की बात की जाए तो पहले दिन 'सूरमा' ने 3.20 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 5.05 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 5.60 करोड़ रुपये कमाए हैं।

अगर आप फिल्म के तीनों दिनों के आंकड़ों पर एक नजर डालें तो साफ नजर आता है कि दर्शक 'सूरमा' को खूब पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि फिल्म की कमाई में लगातार उछाल नजर आ रही है। हालांकि फिल्म के लाइफटाइम बिजनेस का अंदाजा पहले सोमवार के आंकड़े देखकर ही लगाया जा सकेगा।

https://mum-videostream.s3.amazonaws.com/bollywoodlife/2018/07JULY/12/diljit-video1--.mp4

बता दें फिल्म 'सूरमा' में दिलजीत दोसांझ ने भारतीय हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह का किरदार निभाया है। संदीप सिंह की कहानी से लोग ऊपरी तौर से तो अवगत थे लेकिन दिलजीत की फिल्म 'सूरमा' दर्शकों के सामने संदीप और उनके परिवार की असली कहानी पेश करती है। 'सूरमा' को डायरेक्टर साद अली ने बनाया है और इसको चित्रांगदा सिंह ने सोनी पिक्चर्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।

बॉलीवुड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...