Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Soorma Box Office: दूसरे दिन फिल्म ‘सूरमा’ की कमाई में आई जबरदस्त उछाल, देखें आंकड़े

देखिए दिलजीत दोसांझ की नई फिल्म 'सूरमा' ने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का कारोबार कर लिया है....

By: Rahul Sharma  |  Published: July 15, 2018 11:50 AM IST

Soorma Box Office: दूसरे दिन फिल्म ‘सूरमा’ की कमाई में आई जबरदस्त उछाल, देखें आंकड़े

पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ भले ही बॉलीवुड में अभी अपनी जमीन तलाश कर रहे हों लेकिन इस बात में कोई दोराय नहीं है कि 'उड़ता पंजाब' और 'फिल्लौरी' के दम पर उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक लॉयल ऑडियंस बना ली है। दर्शक दिलजीत की अदाकारी में एक मासूमियत पाते हैं और उन्हें बड़ी स्क्रीन पर देखना पसंद करते हैं। हाल में रिलीज हुई उनकी 'सूरमा' इसी का एक अच्छा उदाहरण हैं।

भारतीय हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह की जिंदगी पर बनी फिल्म 'सूरमा' की कमाई में दूसरे दिन जबरदस्त उछाल देखने को मिली है। जहां फिल्म ने अपने पहले दिन केवल 3.20 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं दूसरे दिन इसका कारोबार 5.05 करोड़ रुपये रहा है। अगर आप दोनों दिनों के आंकड़े जोड़ दें तो फिल्म की अब तक की पूरी कमाई 8.25 करोड़ रुपये हो गई है।

https://mum-videostream.s3.amazonaws.com/bollywoodlife/2018/07JULY/12/diljit-video2--.mp4

ट्रेड एक्सपर्ट तरन आदर्श ने अपने ट्वीट में बताया है कि फिल्म 'सूरमा' को पॉजिटिव पब्लिक माउथ का जबरदस्त फायदा हो रहा है। आने वाले दिनों में इसकी वजह से 'सूरमा' बॉक्स ऑफिस पर और भी अच्छे आंकड़े दर्ज कराएगी।

फिल्म 'सूरमा' को चित्रांगदा सिंह ने सोनी पिक्चर्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह चित्रांगदा सिंह की एक प्रोड्यूसर के तौर पर पहली फिल्म है। 'सूरमा' जिस तरह के आंकड़े दर्ज करा रही है, उसे देखकर ऐसा लगता है कि चित्रांगदा अपनी नई पारी की सफल शुरूआत करने वाली हैं।

फिल्म सूरमा में दिलजीत दोसांझ के साथ-साथ तापसी पन्नु, विजय राज, अंगद बेदी और कुलभूषण खरबंदा जैसे कलाकार भी हैं। जहां तापसी पन्नु ने फिल्म में संदीप सिंह की प्रेमिका का किरदार निभाया है, वहीं अंगद बेदी संदीप सिंह के बड़े भाई बिक्रम सिंह के किरदार में नजर आ रहे हैं। अंगद बेदी को उनके किरदार के लिए जबरदस्त तारीफ मिल रही है।

बॉलीवुड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...