दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू की फिल्म 'सूरमा' ने बॉक्स आॅफिस पर ठीक-ठाक शुरूआत की है। फिल्म ने उत्तर भारत में देश के बाकी हिस्सों के मुकाबले शानदार प्रदर्शन किया है। उत्तर भारत, खासकर पंजाब में फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने पहले दिन उम्मीद के मुताबिक 3.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म से पहले दिन इतने ही कलेक्शन की उम्मीद भी की जा रही थी। बड़ी स्टारकास्ट न होने के चलते फिल्म के लिए ये कलेक्शन अच्छे कहे जा सकते हैं। [Soorma Movie Review : हॉकी के असली 'सूरमा' की कहानी को पर्दे पर दिल से जी गए दिलजीत दोसांझ]
फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने फिल्म के बिजनेस को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा- 'मॉर्निंग शोज में स्लो स्टार्ट के बाद सूरमा ने शाम के शोज में अपनी रफ्तार पकड़ ली। उत्तर भारत में दिलजीत दोसांझ की स्टारडम के चलते फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिली है। शनिवार और रविवार को फिल्म अच्छे कलेक्शन कर सकती है। फिल्म को अच्छी माउथ पब्लिसिटी मिल रही है। शुक्रवार को फिल्म ने 3.25 करोड़ का कारोबार किया।' 'सूरमा' हॉकी लेजेंड संदीप सिंह की बायोपिक है। हॉकी प्लेयर होने के चलते संदीप की पॉपलैरिटी भी भारत में उस तरह की नहीं है, जैसे कि क्रिकेट के प्लेयर्स की होती है। ऐसे में मेकर्स भी यह बात जानते होंगे कि फिल्म माउथ पब्लिसिटी के दम पर ही आगे बढ़िया कलेक्शन कर सकेगी।
फिल्म को आॅडियंस और क्रिटिक्स दोनों की ओर से शानदार रिस्पॉन्स मिला है। खासकर दिलजीत को उनकी परफॉरर्मेंस के लिए खूब तारीफें मिल रही हैं। हॉकी के मैदान में दुनिया के बेहतरीन ड्रैग फ्लिकर माने जाने वाले संदीप सिंह का किरदार फिल्म में दिलजीत दोसांझ ने निभाया है। ‘सूरमा’ के कई दृृश्य याद रह जाते हैं। मसलन संदीप के गोली लगने के बाद हॉस्पिटल से पहली दफा घर लौटने वाला सीन और मैदान में अपनी टीम के लिए गोल दागने वाले सीन। ‘सूरमा’ एक ऐसे खिलाड़ी की बायोपिक भी है, जिसकी कहानी प्रेरणा देने वाली है। दिलजीत के अलावा इस फिल्म में तापसी पन्नू, विजय राज, अंगद बेदी, सतीश कौशिक और कुलभूषण खरबंदा मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन शाद अली ने किया है।
Subscribe Now
Enroll for our free updates