Stree 2 Collection: राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म 'स्त्री 2' (Stree 2) बॉक्स ऑफिस पर जूनियर एनटीआर (Junior NTR) की फिल्म 'देवरा' (Devara) को कड़ी टक्कर दे रही है. फिल्म 'स्त्री 2' ने सिनेमाघरों में सातवें रविवार तक पहुंच गई है और बंपर कमाई की है, वहीं 'देवरा' ने भी पहले वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन किया है. राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म को अभी भी पसंद किया जा रहा है और इसका अंदाजा कलेक्शन देखकर लगाया जा सकता है. आइए जानते हैं कि फिल्म 'स्त्री 2' ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर लिया है.
फिल्म 'स्त्री 2' ने कर लिया है इतना कलेक्शन
फिल्म 'स्त्री 2' का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम है. इस फिल्म को लोग अभी पसंद कर रहे हैं, जिसका नतीजा है कि रिलीज के सातवें रविवार को 2.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ है. एंटरटेनमेंट (Entertainment News) इंडस्ट्री के स्टार्स राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' ने अब तक 615.66 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा' बीते रविवार को 12.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है और पहले वीकेंड पर इसकी कमाई 29.52 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इस तरह से राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म की फिल्म 'देवरा' से बॉक्स ऑफि पर कड़ी टक्कर हो रही है.
#Stree2 is rewriting the record books and setting new benchmarks, with its latest achievement being the HIGHEST *WEEKEND 7* OF ALL TIME.
The film continues to surprise, delivering impressive numbers day after day, weekend after weekend, week after week.
The *Weekend 7* numbers… pic.twitter.com/MTWja3Hlrs
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 30, 2024
15 अगस्त को रिलीज हुई थी फिल्म 'स्त्री 2'
अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'स्त्री 2' 15 अगस्त को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने पहले सप्ताह में 307.80 करोड़, दूसरे सप्ताह में 145.80 करोड़, तीसरे सप्ताह में 72.83 करोड़, चौथे सप्ताह में 37.75 करोड़, पांचवे सप्ताह में 25.72 करोड़, छठे सप्ताह में 19.72 करोड़ और सातवें सप्ताह में 6.04 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म 'स्त्री 2' की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के अलावा पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी हैं.
Subscribe Now
Enroll for our free updates