Street Dancer 3 First Day Box Office Collection Bollywood News: वरुण धवन (Varun Dhawan) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जिस तरह से 'वरुण धवन (Varun Dhawan) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी (Street Dancer 3D)के ओपनिंग शोज में ऑक्यूपेंसी रेट दर्ज किया गया था उसे देखकर माना जा रहा था कि, फिल्म रिलीज के पहले दिन ही अच्छी शुरुआत देखने वाली है। टैंड एक्पर्ट का ये अंदाजा फिल्म ने एक दम सही कर दिखाया है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि, स्ट्रीट डांसर (Street Dancer 3D) ने पहले दिन ही लगभग 10.26 करोड़ रुपए का कलेक्शन जमा कर लिया है। आगे आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई में 30-40 प्रतिशत की बढ़ोतरी का अंदाजा लगया जा रहा है। Also Read - सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए श्रद्धा कपूर ने लिखा भावुक पोस्ट, कहा 'वो एक बेहतरीन इंसान...'
वैसे भी युवा वर्ग के लोग इस फिल्म को देखने में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं। वहीं दिल्ली यूपी और पंजाब में भी स्ट्रीट डांसर (Street Dancer 3D)को लेकर मिलाजुला रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह से कयास लगाए जा रहे हैं कि, वीकेंड और गणतंत्र दिवस की छुट्टी पर फिल्म के कलेक्शन में तेजी देखने को मिलेगी। इन दोनों दिनों में सिनेमाघरों की भीड़ बढ़ने की उम्मीदें लगाई जा रही हैं।
(इसे भी पढ़े-Trending Entertainment News Today: सिद्धार्थ शुक्ला ने शहनाज गिल के साथ अपने रिश्ते को बताया सिगरेट, स्ट्रीट डांसर 3डी ने सिनेमाघरों में की धांसू शुरूआत, देखिए आज की 5 बड़ी खबरें) Also Read - 'मैं तेरा बॉयफ्रेंड' गाने पर श्रद्धा कपूर के साथ डांस करते हुए सुशांत सिंह राजपूत का थ्रो बैक वीडियो हुआ वायरल
वहीं दूसरी तरफ वरुण धवन (Varun Dhawan) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म को तान्हा जी से थोड़ा खतरा भी है। अब ये बात तो हर कोई जानता है कि, अब भी अजय देवगन की फिल्म तान्हा जी लगातार कमाई के रिकॉर्ड्स तोड़ने में लगी हुई है। खासतौर से महाराष्ट्र में इस फिल्म का जबरदस्त क्रेज देखा गया है। Also Read - शक्ति कपूर ने किया खुलासा, इसलिए श्रद्धा कपूर को नहीं करने दे रहे हैं फिल्म की शूटिंग
(इसे भी पढ़े-Street Dancer 3D Box Office Prediction Day 1: ओपनिंग-डे पर 15 करोड़ की कमाई कर सकती है वरुण धवन की स्ट्रीट डांसर 3डी, देखें रिपोर्ट)
ऐसे में तान्हा जी स्ट्रीट डांसर 3डी (Street Dancer 3D) के लिए आफत बन सकती है। इसके अलावा स्ट्रीट डांसर के साथ कंगना रनौत की फिल्म पंगा भी रिलीज हुई है। इस फिल्म को वरुण धवन (Varun Dhawan) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म से ज्यादा तारीफें मिल रही है। ऐसे में हो सकता है कि, आने वाले दिनों में पंगा (Panga) स्ट्रीट डांसर (Street Dancer 3D) को कड़ी टक्कर देती नजर आए।
देखें तरण आदर्श का ट्वीट-
वहीं यहां अगर बात की जाए पहले दिन की कमाई की तो पंगा (Panga) ने लगभग 2.70 करोड़ की कमाई कर डाली है। फिल्म पंगा (Panga) की ये कमाई उम्मीद से तो काफी कम है, लेकिन जिस तरह से इस फिल्म को वाहवाही मिल रही है उसको देखकर आने वालें दिनों में फिल्म के कलेक्शन में उछाल देखने को मिल सकता है।
देखिए फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी का पब्लिक रिव्यू:
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज, हेलो पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...