'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट जारी, 5वे दिन कमाए बस इतने करोड़

टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया, और अनन्या पांडे की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' बॉक्स ऑफिस पर लगातार गिरावट देखने मिल रही है।

WrittenBy
By: Ujwala Dharpawar | Published: May 15, 2019 12:16 PM IST

टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया, और अनन्या पांडे की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' बॉक्स ऑफिस पर लगातार गिरावट देखने मिल रही है। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को फिल्म की कमाई में फिर से एक बार थोड़ी गिरावट देखने मिली। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2'ने जहां सोमवार को 5 करोड़ 52 लाख का बिजनेस किया तो वहीँ मंगलवार को फिल्म ने 5 करोड़ 2 लाख की कमाई अपने नाम की। फिल्म की अब तक की कमाई 49 करोड़ 37 लाख तक पहुंची है। कयास लगाया जा रहा है कि मल्टीप्लेक्स में भले ही दर्शकों की फिल्म देखने की संख्या कम नहीं हुई है लेकिन सिंगल स्क्रिन थियेटर में दर्शकों की संख्या में 10 से 12 फीसदी की गिरावट आई है। जिसका सीधा असर फिल्म की कमाई पर पड़ा है।

‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ बॉक्स ऑफिस: चौथे दिन टाइगर श्रॉफ की फिल्म की कमाई में आई 50% की गिरावट

मालूम हो कि 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' पिछले हफ्ते के शुक्रवार को रिलीज हुई थी। शुक्रवार को फिल्म ने 12.06 करोड़ का कारोबार किया, शनिवार को 14.02 करोड़ और रविवार को 12.75 करोड़ का कलेक्शन किया। सोमवार और मंगलवार की कमाई को देखते हुए फिल्म ने अब तक 49.37 करोड़ कमाए। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' ने रिलीज के पांच दिनों में ये आकड़ा अपने नाम किया है। उम्मीद की जा रही है कि हफ्ते के आखिर तक फिल्म की कमाई 55 करोड़ से ज्यादा तक पहुंच जाएगी।


मुंबई की सड़कों पर शर्टलेस हुए टाइगर श्रॉफ, मीडिया को देख लगे शर्माने, देखें ये शानदार तस्वीरें

आपको बता दें, 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से तारा सुतारिया, और अनन्या पांडे ने बॉलीवुड में अपना कदम रखा है। इस फिल्म के रिलीज को लेकर ये दोनों एक्ट्रेस काफी उत्साहित थी। इस फिल्म का निर्माण करण जौहर के होम प्रोडक्शन धर्मा प्रोडक्शन के जरिए हुआ है। इस फिल्म में प्यार, इश्क के अलावा कॉमेडी और एक्शन भी देखने मिल रहा हैं। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर की सीक्वल है। इस फिल्म के जरिए आलिया भट्ट, वरुण धवन, और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बॉलीवुड में अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। ये फिल्म भी दर्शकों को खूब पसंद आई थी।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...