‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ बॉक्स ऑफिस: चौथे दिन टाइगर श्रॉफ की फिल्म की कमाई में आई 50% की गिरावट, देखें आंकड़े

फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' ने सिनेमाघरों में केवल 5.52 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: May 14, 2019 11:50 AM IST

टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया और अनन्या पांडे की हालिया रिलीज फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड में शानदार कमाई करने में कामयाब रही थी लेकिन यह फिल्म मंडे की लिटमस टेस्ट में फेल हो गई है। फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर 38.83 करोड़ रुपये का कारोबार किया था लेकिन अपने पहले सोमवार को इसकी कमाई में तीसरे दिन के मुकाबले 50 प्रतिशत से भी ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है।

{इसे भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: टाइगर श्रॉफ के करियर की तीसरी सबसे बड़ी फर्स्ट वीकेंड ओपनर बनी ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’, देखें लिस्ट}

जाने-माने ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने कुछ देर पहले ही अपने ताजा ट्वीट से यह जानकारी दी है कि फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन केवल 5.52 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जिसको मिलाकर इसकी कुल कमाई 44.35 करोड़ रुपये हो गई है।

तरण आदर्श ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘तीसरे दिन के मुकाबले स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की कमाई मे चौथे दिन लगभग 50 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। फिल्म ने अपने तीसरे दिन 12.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था जबकि चौथे दिन यह केवल 5.52 करोड़ रुपये रह गया है।’

फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की चौथे दिन की कमाई को देखने के बाद ऐसा कहा जा सकता है कि यह वीकडेज में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाएगी। फिल्म के लिए आने वाले दिनों में पैर जमाए रखना थोड़ा मुश्किल होगा। ट्रेड एक्सपर्ट्स ऐसा मान रहे थे कि टाइगर श्रॉफ की यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का कारोबार करने में कामयाब रहेगी लेकिन अब यह आंकड़ा थोड़ा मुश्किल लग रहा है।

{इसे भी पढ़ें- मुंबई की सड़कों पर शर्टलेस हुए टाइगर श्रॉफ, मीडिया को देख लगे शर्माने, देखें ये शानदार तस्वीरें}

अगले हफ्ते सिनेमाघरों में अजय देवगन की 'दे दे प्यार दे' आ रही है, जिसके सामने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' का टिकना थोड़ा मुश्किल है। अजय देवगन की फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है, ऐसे में अगले वीकेंड पर टाइगर की फिल्म के द्वारा अच्छी कमाई करना थोड़ा मुश्किल होगा।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...