Also Read
Sulthan Box Office Day 2 Collection: साउथ फिल्म स्टार कार्थी (Karthi) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) स्टारर फिल्म सुल्तान (Sulthan) ने तमिलनाडु बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। इस फिल्म को रिलीज हुए दो दिन बीत चुके हैं। इसी के साथ फिल्म के दो दिनों की कमाई के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने दूसरे दिन भी बेहतरीन कमाई की है। पहले दिन फिल्म ने 5 करोड़ रुपये (ग्रॉस) कमाई की थी। जबकि तमिलनाडु से ही फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये ग्रॉस कमाए थे। इसी के साथ ये फिल्म कार्थी के करियर की बेस्ट ओपनिंग फिल्म बन गई। बता दें कि तमिल फिल्म स्टार कार्थी की जबरदस्त मसाला एंटरटेनर फिल्म है। जिसे लेकर दर्शकों में काफी उत्साह था।
हालांकि दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई है। शनिवार को फिल्म ने 3.5 करोड़ रुपये टिकट खिड़की से बटोरे हैं। जिसके साथ फिल्म के दो दिनों की कमाई 8.5 करोड़ रुपये हो गई है। पिंकविला एंटरटेनमेंट की एक रिपोर्ट की मानें तो ये एक रूटीन गिरावट है। तीसरे दिन फिल्म की कमाई में तेजी की उम्मीद है। ऐसे में संभव है कि फिल्म पहले वीकेंड तक अपने खाते में 12 करोड़ रुपये तक की कमाई दर्ज करवा ले। फिल्म को तमिलनाडु में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। इसके अलावा फिल्म ने आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक बेल्ट से भी ठीक ठाक कमाई की है।
बता दें कि ये ‘कर्नाटक क्रश’ और ‘नेशनल क्रश’ के नाम से मशहूर कन्नड़ ब्यूटी रश्मिका मंदाना की पहली तमिल फिल्म है। इसके साथ रश्मिका मंदाना ने तमिल सिनेमा में कदम रखा है। इसके बाद अदाकारा अब हिंदी सिने दर्शकों का दिल जीतने की तैयारी में है। रश्मिका मंदाना सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म मिशन मजनू और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म गुड बाय से बॉलीवुड फिल्मों में एंट्री करने वाली है। इतना ही नहीं, रश्मिका मंदाना साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की पैन इंडिया रिलीज फिल्म पुष्पा के जरिए भी बॉक्स ऑफिस हिलाने की तैयारी में है। तो क्या आप रश्मिका मंदाना की इन अपकमिंग फिल्मों को लेकर एक्साइटेड हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर बता सकते हैं।