Also Read
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म सुपर 30 (Super 30) ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कारोबार करती दिखाई दे रही है। इस फिल्म ने शुक्रवार के बाद शनिवार को कमाई के मामले में तेजी दिखाई है। फिल्म के कारोबारी आंकड़ें साबित करते हैं कि ऋतिक स्टारर ये फिल्म दर्शकों को पसंद आई है और इसके बाद से उम्मीद की जा रही है रविवार को फिल्म के कारोबार में और तेजी दर्ज की जाएगी।
फिल्म को मिले कारोबारी आंकड़ें के बारे में ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला ने जानकारी दी है। फिल्म के कारोबारी आंकड़ें के बारे में बताते हुए ट्रेड एक्सपर्ट ने ट्वीट करते हुए बताया है कि फिल्म ने दूसरे दिन देश भर के बॉक्स ऑफिस से करीब 18 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज कर ली है।
इसे भी पढ़ें- Super 30 Box Office Record: 'उरी' और 'दे दे प्यार दे' को पछाड़ ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 ने हासिल किया ये मुकाम, देखिए लिस्ट
देखिए ट्वीट-
Early Estimates for #Super30 on Saturday (Day 2) is around ₹ 18 Crs.. All-India Nett..
Huge growth on Day 2..
— Ramesh Bala (@rameshlaus) July 14, 2019
इससे पहले ट्रेड एक्सपर्ट्स ने बीते दिन ही ऐलान कर दिया था कि ऋतिक रोशन की ये फिल्म शुक्रवार के मुकाबले रिलीज के दूसरे दिन यानि शनिवार को 30-35 फीसदी ज्यादा कारोबार करेगी। ये भविष्यवाणी सही साबित होती दिख भी रही है और इसका असर फिल्म के कारोबार पर साफ दिखाई दे रहा है।
इसे भी पढ़ें- Box Office Records: ऋतिक रोशन के करियर की चौथी हाइएस्ट ओपनर बनी Super 30, इन फिल्मों को पछाड़कर हासिल किया ये मुकाम
ऋतिक रोशन को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए दर्शकों ने लंबा इंतजार किया था। उनकी पिछली फिल्म 'काबिल' के बाद इस फिल्म का बड़े स्तर पर दर्शकों को इंतजार था। अब ये इंतजार पूरा होता दिखाई दे रहा है। फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े इस बात को साबित करते हैं कि ऋतिक रोशन दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरपाने में कामयाब हुए हैं। ऋतिक रोशन के साथ इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर हैं जो इससे पहले फिल्म लव सोनिया से क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों के बीच अपना इंपेक्ट छोड़ चुकी है। जबकि फिल्म को डायरेक्ट किया है विकास बहल ने।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...