Tere Ishk Mein Collection: मंडे टेस्ट पास होने के बाद कैसा है धनुष-कृति की फिल्म का हाल, 'तेरे इश्क में' ने 5वें दिन की इतनी कमाई

धनुष और कृति सेनन की फिल्म 'तेरे इश्क में' लगातार कमाई कर रही है. फिल्म ने मंडे टेस्ट भी पास कर लिया और अब रिलीज के 5वें दिन भी इसका जलवा बरकरार है.

WrittenBy
By: Shreya Pandey | Published: December 2, 2025 2:35 PM IST

साउथ सुपरस्टार धनुष और कृति सेनन की रोमांटिक फिल्म 'तेरे इश्क में' ने अपने पहले वीकेंड में रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने के बाद, सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया था. मंडे टेस्ट पास करने के बाद, अब फिल्म 'तेरे इश्क में' ने रिलीज के पांचवे दिन यानी मंगलवार को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है. दरअसल, किसी भी फिल्म के लिए वीकेंड पर कमाई करना बहुत आसान होता है, जबकि वीक डे में कमाई का रिकार्ड बरकरार रखना बहुत मुश्किल होता है. दर्शक इस इंटेंस लव स्टोरी को खूब पसंद कर रहे हैं और इस तरह से अब फिल्म तेजी से 100 करोड़ के क्लब की तरफ बढ़ रही है.

धनुष और कृति सेनन की फिल्म की कमाई

धनुष और कृति सेनन की फिल्म ने सोमवार को लगभग 8.75 करोड़ का कलेक्शन किया था. जो रविवार की कमाई 19 करोड़ के हिसाब से यह कमी अच्छी मानी गई है. मंडे को लोग अपने काम काज में होते हैं, इस दिन 8 करोड़ की कलेक्शन बेहद शानदार है. इस फिल्म के हिट होने के पीछे धनुष की दमदार एक्टिंग, इमोशनल कंटेंट और बेहतरीन म्यूजिक है. मंडे टेस्ट पास करने के बाद, पांचवे दिन भी कलेक्शन में ज्यादा गिरावट नहीं आई है, जो फिल्म के लिए बेहद पॉजिटिव है. शुरुआती अनुमानों के अनुसार, फिल्म 'तेरे इश्क में' ने रिलीज के पांचवे दिन यानी मंगलवार को लगभग 2.13 करोड़ की कमाई की है. अपको बता दें कि यह रिकाॅर्ड खबर लिखे जाने तक का है.

5 दिनों का कुल कलेक्शन

धनुष और कृति सेनन की इस फिल्म ने 5 दिनों के इस शानदार प्रदर्शन किया है. इस फिल्म ने अब 75 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है. फिल्म ने रिलीज होने के साथ शुक्रवार को 16 करोड़ की कमाई की. वहीं शनिवार को इस फिल्म ने 17 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने वीकेंड के आखिरी दिन यानी रविवार को 19 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म ने मंडे टेस्ट को भी अच्छे से पास कर लिया और अब मंगलवार को भी फिल्म ने अपनी कमाई बरकरार रखा है. 'तेरे इश्क में' अब तेजी से 100 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ रही है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.