दिवाली (Diwali) का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है. वहीं, इस पर्व का मजा डबल करने के लिए आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म 'थामा' (Thamma) सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. 21 अक्टूबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. आयुष्मान खुराना की फिल्म 'थामा' की एडवांस बुकिंग में टिकट के बिकने से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है. फिल्म में रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे. वहीं, इस फिल्म में मलाइका अरोड़ा का आइटम नंबर है. इस गाने के रिलीज होने के बाद लोग उनके दीवाने हो गए हैं और बड़े पर्दे पर एक्ट्रेस का हुस्न का जलवा देखने के लिए बेकरार हैं. आइए जानते हैं कि फिल्म ने खबर लिखे जाने तक एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई कर ली थी.
फिल्म 'थामा' की एडवांस बुकिंग में बिक चुकीं इतनी टिकट
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'थामा' के ट्रेलर रिलीज होने के बाद से इसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटेड थे. फिल्म की एडवांस बुकिंग ओपन होते ही लोगों ने टिकट लेना शुरू कर दिया है. 'सैकनिल्क' की रिपोर्ट के मुताबिक, आयुष्मान खुराना की फिल्म 'थामा' के अब तक 1 लाख 21 हजार से ज्यादा टिकट बिक गए हैं और 3.43 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है. वहीं, ब्लॉक सीट्स के साथ कमाई की बात करें तो 7.39 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं. इस बात से समझा जा सकता है कि आयुष्मान खुराना की फिल्म 'थामा' के लिए कितना बेसब्र हैं.
21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'थामा' के डायरेक्शन की जिम्मेदारी आदित्य सरपोतदार के पास थी. मैडॉक फिल्म्स अपने हॉरर यूनिवर्स को आगे बढ़ाते हुए इस फिल्म को रिलीज करने जा रहा है. अब देखने वाली बात होगी कि आयुष्मान खुराना की फिल्म 'थामा' को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है. गौरतलब है कि मैडॉक फिल्म्स के हॉरर यूनिवर्स में अब तक रिली हुईं स्त्री, स्त्री 2, मुंज्या और भेड़िया जैसी फिल्मों को लोगों ने काफी पसंद किया है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates