Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Thamma Box Office Day 3: बॉक्स ऑफिस पर चला रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना की मूवी का जादू

Thamma Box Office Day 3: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर हॉरर-कॉमेडी ‘थामा’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले दो दिनों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है.

By: Mishra Rajivranjan  |  Published: October 24, 2025 9:57 AM IST

Thamma Box Office Day 3: बॉक्स ऑफिस पर चला रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना की मूवी का जादू

Thamma Box Office Collection Day 3: मैडॉक फिल्म्स की हॉरर-कॉमेडी 'थामा' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. हालांकि बीते दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है. दिवाली के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 50 करोड़ से अधिक हो गया है. अपने रिलीज के पहले दिन ‘थामा’ ने शानदार ओपनिंग करते हुए 24 करोड़ रुपये की कमाए. दूसरे दिन फिल्म ने 18 करोड़ का कलेक्शन किया. आइए इसके तीसरे दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘थामा’ ने अपने तीसरे दिन सभी भाषाओं में लगभग 12.50 करोड़ रुपये की कमाई की है. हालांकि ये शुरूआती आंकड़े हैं. इस तरह फिल्म के तीन दिन की कमाई 55.10 करोड़ रुपये हो गई है. फिल्म के तीसरे दिन का कलेक्शन पहले और दूसरे दिन से काफी कम है. हालांकि आने वाले वीकेंड्स पर फिल्म के अच्छा करने की उम्मीदें हैं.

फिल्म की बात करें तो इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म की कहानी आयुष्मान खुराना के इर्द-गिर्द घूमती, जो अचानक वैम्पायर बन जाते हैं. आयुष्मान की मुलाकात रश्मिका मंदाना से होती है और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है. आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल जैसे शानदार कलाकार भी इस फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं.