Ayushmann Khurrana Movie Thamma Collection: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म 'थामा' (Thamma) को लेकर काफी बज था और उसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है. 21 अक्टूबर यानी बीते मंगलवार को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली फिल्म को देखने के लिए लोग सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं. फिल्म 'थामा' में हॉरर और कॉमेडी का तड़का लोगों का जबरदस्त मनोरंजन कर रहा है. आयुष्मान खुराना की दमदार एक्टिंग भी लोगों का ध्यान खींच रही है. फिल्म रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं. आइए जानते हैं कि आयुष्मान खुराना की फिल्म 'थामा' ने शुरुआती चार दिनों में कितनी कमाई कर ली है.
फिल्म 'थामा' ने कर ली इतनी कमाई
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'थामा' सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. दोनों स्टार्स की जोड़ी लोगों को एंटरटेनमेंट का डोज दे रही है. दोनों के जबरदस्त काम से मेकर्स अपनी तिजोरी भर रहे हैं. फिल्म 'थामा' के चौथे दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं. 'सैकनिल्क' की रिपोर्ट के मुताबिक, आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ने बीते शुक्रवार को 9.55 करोड़ रुपये कमाए हैं. इस तरह से फिल्म ने चार दिनों में 65.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'थामा' का कमाल लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
View this post on Instagram
फिल्म 'थामा' में नजर आ रहे ये स्टार्स
आदित्य सरपोतदार के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'थामा' में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं. वहीं, फिल्म 'थामा' में में मलाइका अरोड़ा का आइटम डांस नंबर लोगों को पसंद आ रहा है. मलाइका अरोड़ा के जबरदस्त डांस मूव्स देखकर फैंस आहें भरने पर मजबूर हो रहे हैं. आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'थामा' के कलेक्शन को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है अच्छी कमाई करने वाली है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates