Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Thamma Box Office Day 2: दूसरे दिन भी छाई रही आयुष्मान-रश्मिका मंदाना की मूवी, फिल्म ने कमा लिए इतने करोड़

Thamma Box Office Collection Day 2: जबरदस्त ओपनिंग के साथ आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 24.00 करोड़ की कमाई की. आइए फिल्म के दूसरे दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.

By: Mishra Rajivranjan  |  Published: October 23, 2025 6:01 AM IST

Thamma Box Office Day 2: दूसरे दिन भी छाई रही आयुष्मान-रश्मिका मंदाना की मूवी, फिल्म ने कमा लिए इतने करोड़

Thamma Box Office Collection Day 2: मैडॉक फिल्म्स की हॉरर-कॉमेडी 'थामा' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. दिवाली के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. 21 अक्टूबर से सिनेमाघरों में लगी आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार ओपनिंग की है. अपने रीलीज के पहले दिन फिल्म ने 24 करोड़ रुपये की कमाई की, दूसरे दिन यानी बीते बुद्धवार को फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखी गई है. हालांकि लोग इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं.

Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट मुताबिक थामा ने अपने दूसरे दिन लगभग 18 करोड़ की कमाई की है. हालांकि ये शुरूआती आंकड़ें है. देर रात की कमाई के बाद इसमें बदलाव हो सकता है. ऐसे में दो दिन कमाई देखें तो थामा ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कुल अनुमानित 42 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.

फिल्म के बारे में

फिल्म की बात करें तो इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म की कहानी आयुष्मान खुराना के इर्द-गिर्द घूमती, जो अचानक वैम्पायर बन जाते हैं. आयुष्मान की मुलाकात रश्मिका मंदाना से होती है और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है. लेकिन बाद में दोनों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल जैसे शानदार कलाकार भी इस फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं.