Thamma Box Office Day 6: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘थामा’ को बॉक्स ऑफिस पर भरपूर प्यार मिल रहा है. हॉरर-कॉमेडी से भरपूर ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अपने पहले 5 दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया और भारत में अनुमानित 78.70 करोड़ रुपये की कमाई की. आइए फिल्म के छठे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जानते हैं.
अपने ओपनिंग डे से ही फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही हैं. दिवाली के मौके पर रिलीज हुई इस हॉरर-कॉमेडी ने ओपनिंग डे पर 24 करोड़ रुपये की मजबूत कमाई की थी. दूसरे दिन फिल्म ने 18.6 करोड़ की कमाई की. इसके बाद तीसरे दिन 12.9 करोड़, चौथे दिन 10 करोड़ और पांचवे दिन पहले शनिवार को 13.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ.
TRENDING NOW
6वें दिन का कलेक्शन
अब बात करें ‘थामा’ के छठे दिन के कलेक्शन के बारे में Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अपने पहले रविवार को 13 करोड़ का कलेक्शन किया है. हालांकि इस डाटा में अभी बदलाव हो सकते हैं. क्योंकि रविवार रात के शो में अक्सर बड़ी तादाद में दर्शक थिएटर पहुंचते हैं.
फिल्म के बारे में
हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ इसी 21 अक्टूबर दिवाली के मौके पर रिलीज हुई है. इस फिल्म की कहानी आयुष्मान खुराना के इर्द-गिर्द घूमती, जो अचानक वैम्पायर बन जाते हैं. आयुष्मान की मुलाकात रश्मिका मंदाना से होती है और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है. आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना के अलावा फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल जैसे शानदार कलाकार भी इस फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं.
Subscribe Now
Enroll for our free updates