Thamma Vs Ek Deewane Ki Deewaniyat: मैडॉक यूनिवर्स की नई हॉरर कॉमेडी थामा और मिलाप जवेरी निर्देशित हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' आज यानी 21 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. दोनों फिल्मों को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक दोनों फिल्मों ने शुरुआत अच्छी की है. दर्शकों को ये फिल्में काफी पसंद आ रही हैं. आइए दोनों के पहले दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.
थामा को मिला अच्छा रिस्पांस
पहले बात करें मैडॉक यूनिवर्स की हॉरर-कॉमेडी ‘थामा’ की तो ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई है. इसकी मजेदार कहानी सबको अपनी ओर आकर्षित कर रही है. फिल्म में शामिल आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की रोमांटिक जोड़ी को भरपूर प्यार मिल रहा है. इसमें परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे शानदार कलाकार शामिल है. अपने पहले दिन ‘थामा’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. Sacnilk की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अबतक ‘थामा’ ने सभी भाषाओं में अपने पहले दिन लगभग 11.14 करोड़ रुपये की कमाई की है. हालांकि यह केवल एक अनुमानित डाटा है. अभी ऑफिशियल डाटा सामने आना बाकि है.
एक दीवाने की दीवानियत ने भी की अच्छी शुरूआत
अब बात करें हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की रोमांटिक फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' की तो इस फिल्म ने भी अपने पहले दिन अच्छी शुरूआत की है. फिल्म को दर्शकों से अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं. आगे आने वाले दिनों में फिल्म से मेकर्स से काफी उम्मीदें हैं. Sacnilk की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक अबतक ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने पहले दिन भारत में लगभग 4.07 करोड़ की कमाई की है. हालांकि अभी ऑफिशियल डाटा सामने आना बाकि है.
दोनों फिल्मों के शुरूआती आंकड़ों को देखें आयुष्मान खुराना-रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ कमाई के मामले में बाजी मारते दिख रही है. अब आगे ये देखना बहुत दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में दोनों फिल्मों को कैसा रिस्पांस मिलेगा.
Subscribe Now
Enroll for our free updates