The Kerala Story 2 box office collection
The Kerala Story 2 Box Office: तापसी पन्नू की फिल्म अस्सी (Assi) बॉक्स ऑफिस पर धराशाही हो चुकी है. वहीं अब ओ रोमियो के भी बॉक्स ऑफिस पर दम निकलने लगे हैं. इस हफ्ते कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं रिलीज हुई है. इन सब बातों का फायदा फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' (The Kerala Story 2) को मिल रहा है. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म लगातार नोट छाप रही है. हालांकि तगड़ा कॉम्पिटिशन होने के बाद भी इस फिल्म के हाल खराब होने लगे हैं. Sacnilk की एक रिपोर्ट की मानें तो द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड की कमाई में बारवें दिन उछाल देखने को मिला, 12वें दिन इस फिल्म ने 2.12 करोड़ रुपए छाप लिए हैं. द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड ने 12वें दिन 14.6% की हिंदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की है. द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड के करीब 2,683 शोज बुक किए गए थे. इस हिसाब से द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड की कुल कमाई 36.97 करोड़ रुपए हो चुकी है. फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 43.22 करोड़ रुपए बताया जा रहा है.
द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड ने 10वें दिन 3.30 करोड़ और 11वें दिन 1.95 करोड़ रुपए जमा किए थे. जिस तरह से द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड की कमाई में इजाफा हो रहा है उस हिसाब से आन वाले समय में फिल्म का कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद है. हालांकि द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड का खेल एक साउथ इंडियन फिल्म खराब कर रही है. ये फिल्म लगातार द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड को चैलैंच कर रही है. यहां हम बात कर रहे हैं तमिल फिल्म थाई किझावी की जो कि कुछ समय पहले ही रिलीज हुई है. इस फिल्म में कोई मेल स्टार नहीं है. बावजूद इसके ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही है.
इस फिल्म में राधिका सरथकुमार मेन लीड के तौर पर नजर आ रही हैं. राधिका सरथकुमार की इस फिल्म को शानदार व्यूज मिल रहे हैं. दूसरे मंडे में इस फिल्म ने 2.45 करोड़ छाप डाले हैं. फिल्म की तगड़ी कमाई ने तो एक्सपर्ट्स को भी इंप्रेस कर दिया है. माना जा रहा है कि आगे चलकर ये फिल्म ही द केलर स्टोरी 2 को कड़ी चुनौती दे सकती है. वहीं धुरंधर 2 की रिलीज डेट भी अब करीब आ रही है. धुरंधर 2 के रिलीज होते ही लोग द केलर स्टोरी 2 को पूरी तरह से भुला देंगे. ऐसे में इस फिल्म के पास नोट छापने के लिए ज्यादा समय नहीं है. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…